चम्बा,6 मार्च(TSN)-चम्बा तीसा मुख्यमार्ग पर पुखरी के समीप भारी भूस्खलन से मार्ग बंद हो गया है.जिसके चलते दोनो तरफ लंबा जाम लग गया है.हालांकि पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा दो जेसीबी मशीनें लगाई गई है,लेकिन भूस्खलन इतना ज्यादा हुआ है की उसे साफ करने में अभी भी तीन से चार घंटे लग सकते है.अचानक पहाड़ टूटने से भारी मलबा सड़क पर आने से आवाजाही पर ब्रेक लग गई है.गनीमत रही जब भारी भूस्खलन हुआ उस समय कोई गाड़ी वहां से क्रॉस नही कर रही थी,अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था ।
लम्बे जाम से यात्री हो रहे परेशान
चम्बा तीसा मुख्यमार्ग पर पुखरी के पास भारी भूस्खलन से बंद हो गया है.यहां दोनों तरफ लंबा जाम लग गया है और लोगों की बड़ी परेशानी हो रही है.वहीं यात्रियों का कहना है की पिछले दो घंटे से मार्ग बहाल होने का इंतजार कर रहे है लेकिन भारी लैंड स्लाइड होने से मार्ग बहाल करने में समय अधिक लग रहा है.अभी भी दो से तीन घंटे और लग सकते है,जिसके चलते लोग काफी परेशान हो गए है.विभाग से लोगों ने मांग की है की मार्ग को जल्द बहाल करें।
