राकेश,ऊना(TSN): जिला ऊना के ऊपरी क्षेत्र में भारी बारिश होने के चलते निचले क्षेत्र के एरिया में स्वां नदी का पानी अचानक ज्यादा आने के चलते कुछ लोग इसमें फंस गए। उप मंडल अंब के तहत ग्राम पंचायत धुसडा के तहत सलुरी में एक व्यक्ति ट्रैक्टर सहित नदी में फंस गया और खुद को बचाने के लिए ट्रैक्टर की छत पर चढ़ गया। जैसे ही प्रशासन को व्यक्ति के फंसे होने की जानकारी मिली तो प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और ट्रैक्टर पर फंसे व्यक्ति को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।
एक कर्मचारी की ओर से नदी में छलांग लगाकर ट्रैक्टर सवार व्यक्ति को बचाने की कोशिश की गई लेकिन नदी के तेज बहाव में व्यक्ति भी बहता हुआ दिखाई दिया जिसको रस्सा फेंक कर बचाया गया। इसके बाद प्रशासन की टीम की ओर से ट्रैक्टर पर फंसे व्यक्ति को रेस्क्यू कर नकाला गया। वहीं ऊना के पंजावर में पानी ज्यादा आने के चलते एक व्यक्ति को ट्यूब के माध्यम से रेस्क्यू किया गया।
बारिश की वजह से जिला में जगह-जगह यही आलम देखने को मिला। वहीं स्थानीय लोगों ने पॉपुलर के खेत में फंसे व्यक्ति को अन्य लोगों की सहायता से रेस्क्यू कर बचाया।
