संजु चौधरी, शिमला(TSN): प्रदेश में आई आपदा से निपटने के लिए ओर आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री की ओर से आपदा राहत कोष बनाया हैं। सभी लोग अपनी इच्छा और सामर्थ्य अनुसार इस राहत कोष में अंशदान कर रहे हैं। वहीं मंगलवार को बीजेपी विधायकों ने भी अपने एक माह की सैलरी मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में दी।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में विपक्ष के 25 विधायकों ने 13 लाख 80 हजार का चेक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को सौंपा।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि विपक्ष पहले दिन से ही आपदा में सरकार के साथ खड़ी हैं। उनके विधायक अपने अपने क्षेत्रों में लोगों को राहत पहुंचाने में लगे हैं। बीजेपी विधायकों ने एक माह की सैलरी सीएम को दी हैं। सरकार लोगों को सही तरीके से राहत पहुंचाने का काम करें।
