बिलासपुर : सुभाष ठाकुर ( TSN)- कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर मेहला के पास पहाड़ी से पत्थर छूटकर मोहाली से बिलासपुर की तरफ जा रही एक कार के बोनट पर जा गिर गया । इस हाद+से में मोहाली निवासी कार चालक बाल-बाल बच गया, हालांकि कार को काफी नुकसान हुआ है ।
गनीमत यह रही कि पत्थर पहले फोरलेन सड़क की दूसरी लेन में गिरने के बाद उछलकर इस कार पर गिरा । अगर पत्थर सीधा कार पर गिरता तो जानमाल का नुकसान हो सकता था । बता दें कि मेहला के पास फोरलेन कंपनी द्वारा सड़क के दोनों तरफ सीधी 90 डिग्री की कटिंग की गई है, जिससे यह पहाड़ी शुरू से ही वाहन चालकों के लिए खतरा बनी हुई है । बारिश के दौरान यहां पर पहाड़ी से पत्थर-मलबा आदि गिरने का लगातार खतरा बना हुआ है ।
