By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: बद्दी में डंडों से मौत के घाट उतारा युवक… सडक़ किनारे लाश फेंक गए हमलावर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > crime > बद्दी में डंडों से मौत के घाट उतारा युवक… सडक़ किनारे लाश फेंक गए हमलावर
crimehimachal

बद्दी में डंडों से मौत के घाट उतारा युवक… सडक़ किनारे लाश फेंक गए हमलावर

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/04/12 at 2:51 PM
Share

बीबीएन : जगत सिंह- औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में एक युवक को डंडों से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। हत्यारों ने हत्या के बाद युवक की लाश को सडक़ किनारे ही ठिकाने लगा दिया। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान भी पाए गए हैं। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए संदेह के आधार पर एक युवक को भी हिरासत में लिया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने भी घटनास्थल का दौरा कर साक्ष्य जुटाए हैं।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह बद्दी के पास मल्लपुर में पुलिस ने सडक़ किनारे 25 वर्षीय एक युवक का शव संदिग्ध हालातों में बरामद किया। पुलिस पड़ताल में सामने आया है कि उक्त युवक की बेरहमी से पिटाई की गई, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस को दिए बयान में महिंद्र सिंह निवासी कठनाल जोगियां, डाकघर उखू, तहसील बद्दी ने बयान दर्ज करवाया कि उसके बेटे देवेन्द्र कुमार की किसी अज्ञात व्यक्ति ने मार-पीट करके हत्या की है, जिसकी लाश को हत्यारे ने पेट्रोल पंप मल्लपुर के सामने निर्माणाधीन सडक़ के किनारे फेंक दिया । सूचना मिलते ही डीएसपी प्रियंक गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटना स्थल का रुख किया और कारणों की पड़ताल शुरू की। बुधवार को पुलिस पोस्टमार्टम की रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई करेगी। हत्याकांड में पुलिस एक संदिग्ध से पूछताछ भी कर रही है। ऐसा माना जा रहा है कि आखिरी बार मृतक के साथ इसी संदिग्ध की बातचीत हुई थी। डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने धारा 302 के तहत केस दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

TAGGED: BBN young man was beaten to death with a baton in Baddi
Chandrika April 12, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article वन वे के लिए बहाल हुआ चंडीगढ़ मनाली NH..5 मील के पास पहाड़ी दरकने से बीती रात से बंद था रास्ता
Next Article सोलन पुलिस ने देर रात एक बजे NH-5 पर शिमला के युवक से 7.20 ग्राम चिट्टा किया बरामद
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मां चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में भीख मांगते 13 बच्चे रेस्क्यू, चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस का संयुक्त अभियान

Ago

हमीरपुर जिला अदालत में हथियार के साथ पहुंचा व्यक्ति गिरफ्तार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Ago

लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में हस्तक्षेप का आरोप, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात

Ago

जंगल रोपा वार्ड में चुनावी सरगर्मियां बढ़ीं, सनी कुमार शर्मा ने प्रचार अभियान को दी रफ्तार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?