सोलन : योगेश शर्मा- हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार प्रदेश पुलिस अभियान चलाए हुए है और अवैध रूप से नशे का व्यापार करने वाले लोगों को सलाखों के पीछे भी पहुंचा रही है। सोलन पुलिस भी लगातार नशे के खिलाफ अभियान छेड़े हुए हैं ताजा मामला देर रात करीब 1 बजे का है जहां सोलन पुलिस के एसआईयू टीम ने शिमला के रहने वाले 27 वर्षीय युवक से 7.20 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।
पिट्ठू की तलाशी लेने पर पुलिस ने बरामद किया 7.20 ग्राम
जानकारी के अनुसार सोलन पुलिस की एसआईयू टीम अन्वेषणाधिकारी दिनेश कुमार की अगुवाई में मादक पदार्थ और अपराधों की रोकथाम के लिए सोलन शहर के कोटलानाला, सपरून और सब्जी मंडी सोलन के पास मौजूद थी। ऐसे में जब एसआईयू टीम डीलक्स ढाबा रेस्टोरेंट कथेड़ एनएच पांच पर करीब देर रात 1 बजे पहुंची तो एक युवक जिसने अपनी पीठ पर बड़ा पिट्ठू बैग उठाया हुआ था और एक छोटा पिट्ठू बैग अपनी छाती पर सामने से लटका हुआ था वह चंबाघाट की तरफ से सब्जी मंडी सोलन की तरफ आ रहा था ऐसे में गाड़ी को रुकवा कर युवक से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम जुगल किशोर जिला शिमला 27 वर्ष बतलाया, युवक द्वारा छाती पर लटकाया छोटे पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर 7.20 ग्राम बरामद किया गया है।
नशा तस्करों को नहीं जाएगा बक्शा
एएसपी सोलन अजय कुमार राणा ने मामले की पुष्टि करता है कि सोलन पुलिस लगातार नशे का व्यापार करने वाले लोगों के खिलाफ अभियान छेड़े हुए हैं। इसी कड़ी में देर रात करीब एक बजे सोलन पुलिस की एसआईयू टीम ने जिला शिमला के रहने वाले 27 वर्षीय युवक से 7.20 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। उन्होंने कहा कि नशे का व्यापार करने वाले लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा।
लगातार सर्जिकल स्ट्राइक जारी
बता दें कि सोलन पुलिस लगातार जिला सोलन में नशे का व्यापार करने वाले लोगों पर शिकंजा कस रही है चाहे वह चिट्टा या चरस का व्यापार हो या फिर अवैध शराब का,लगातार सोलन पुलिस इन लोगों पर शिकंजा कसती जा रही है।
