राहुल चावला, धर्मशाला: लंज महाविद्यालय में छात्रों को आ रही असुविधाओं को लेकर एबीवीपी ओर एसएफआई छात्र संगठन ने प्रदर्शन किया। छात्रों की मांगों को लेकर छात्र संगठनों की ओर से किए गए प्रदर्शन को लेकर के दौरान पुलिस प्रशासन ने भी मोर्चा संभाले रखा।
प्रदर्शन के दौरान छात्र संगठनों ने प्रदेश सरकार व कॉलेज प्रशासन के विरुद्ध जमकर हुई नारेबाजी की। इस दौरान छात्रों ने कक्षाओं का बहिष्कार किया। एसएफआई ओर एबीवीपी ने कहा कि छात्र बिना बिजली बिना ठंडे पानी के कक्षाएं लगाने को मजबूर हैं।
गुस्साएं छात्रों ने कहा कि चंगर में नेता सिर्फ वोट लेने आते है उसके वाद सब भूल जाते हैं। छात्र संगठनों ने कहा कि तक बिजली का ट्रांसफार्मर नहीं लगेगा प्रदर्शन जारी रहेगा। जरूरत पड़ी तो कॉलेज में तालाबंदी भी की जाएगी।
