By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: भाजपा के आगामी कार्यक्रमों का शेड्यूल जारी,9 अगस्त से 30 अगस्त तक चलेंगे संगठनात्मक कार्य
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > भाजपा के आगामी कार्यक्रमों का शेड्यूल जारी,9 अगस्त से 30 अगस्त तक चलेंगे संगठनात्मक कार्य
himachalpolitical

भाजपा के आगामी कार्यक्रमों का शेड्यूल जारी,9 अगस्त से 30 अगस्त तक चलेंगे संगठनात्मक कार्य

admin
admin 6 Min Read
Updated 2023/08/08 at 12:09 AM
Share
भावना शर्मा,शिमला: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.राजीव बिंदल ने केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार आगामी दिनों में पार्टी के जो संगठनात्मक कार्य होने जा रहे हैं उनका शेड्यूल जारी कर दिया हैं। यह कार्य 9 अगस्त से शुरू हो कर 30 अगस्त तक चलेंगे। तय शेड्यूल के तहत भाजपा 14 अगस्त को विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही हैं। इस कार्यक्रम के संयोजक डॉ. राजीव सैजल, पूर्व मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष और सह संयोजक विशाल चौहान, प्रदेश सचिव नियुक्त किए गए हैं।
कार्यक्रम में भाजपा प्रतिवर्ष 14 अगस्त को विभाजन की विभिषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाती आई हैं। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे देशभर में विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस मंडल स्तर पर मनाने का निर्णय लिया गया हैं। इस अवसर पर मंडल में भाजपा प्रभात फेरियां, मौन जुलूस व कैण्डल मार्च निकाले जाएं। हाथों में पट्टिकाएं लेकर देश के विभाजन के समय करोड़ों लोगों का विस्थापन हुआ, हजारों लोगों का कत्लेआम हुआ और भारत माता के टुकड़े हुए। यह विषय जनता तक पहुंचाने का कार्य पार्टी करने जा रही है। बिंदल ने कहा की देश का विभाजन स्वीकार करना बहुत बड़ी भूल थी।
उन्होंने बताया की 9 अगस्त से 15 अगस्त, 2023 को “मेरी माटी मेरा देश” “मिट्टी को नमन वीरों को वंदन” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा इस कार्यक्रम की संयोजका पायल वैद्य, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सह-संयोजक नरेन्द्र अत्री, प्रदेश सचिव होंगे। 9 अगस्त से 15 अगस्त, 2023 तक पंचायत स्तर पर नगर पालिका स्तर पर मिट्टी का वंदन, शपथ और सैल्फी अपलोड करेगे, जिससे स्वतः प्रमाण पत्र जनरेट होगा। भाजपा गांव गांव , खंड खंड से कलश में कलश में मिट्टी एकत्र करेगी। सरकार द्वारा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता सभी स्थानों पर शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि मन की बात कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी  ने “मेरी माटी मेरा देश”, “मिट्टी को नमन, वीरों को वंदन” इस विषय को लिया जाएगा। सरकारी स्तर पर यह कार्यक्रम देशभर में आयोजित होगा और भाजपा इस कार्यक्रम को अपनाते हुए इसे पूर्ण करने के लिए पूरी ताकत लगाएगी।
कलश में डाली गई मिट्टी गांव से शहरों से, खंडों में एकत्र होगी और 7500 प्रतिभागी 16 अगस्त से दिल्ली के लिए अपने-अपने स्थानों से प्रस्थान करेंगे। यह सभी कलश प्रतिनिधियों के साथ 27 अगस्त 2023 को दिल्ली पहुंचेगे। 29 अगस्त, 2023 को 7500 कलश लेजाने वाले प्रतिनिधियों को  प्रधानमंत्री शपथ दिलाएंगे और इस मिट्टी से “अमृतवन” बनाया जाएगा। इस कार्य में एन.एस.एस. नेहरू युवा केंद्र खेल विभाग, स्वयं सहायता समूह ये लोग काम करेंगे और पार्टी इसमें पूरे मनोयोग से काम करेगी।
उन्होंने बताया कि  शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों की  नेम प्लेट हर गांव में स्थापित की जाएगी। जीवित स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया जाएगा। गांव-शहर के किसी स्थान पर सामूहिक रूप से तिरंगा फहरा जाएगा व हर घर में भी तिरंगा फहराना हैं।
16 अगस्त को अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, कार्यक्रम के संयोजक पायल वैद्य, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सह-संयोजक नरेंद्र अत्री, प्रदेश सचिव होंगे देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी की पुण्यतिथि को भारतीय जनता पार्टी हर वर्ष मंडल स्तर पर मनाती आई हैं। प्रदेश नेतृत्व की ओर से इस वर्ष भी इस कार्यक्रम को मंडल स्तर पर मनाने का निर्णय लिया गया हैं। इसके लिए हर मंडल पर पुष्पांजलि के कार्यक्रम किए जाएंगे। जिन जिलों में पार्टी के अपने कार्यालय हैं वहां पर बड़ा कार्यक्रम किया जाएगा। मंडल स्तर पर अटल की कविताओं और उनके जीवन दर्शन पर संगोष्ठि आयोजित की जाए।
30 अगस्त को रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मिघर सूद के मार्गदर्शन में संयोजक के रूप वंदना योगी, प्रदेश अध्यक्षा, महिला मोर्चा एवं सह-संयोजक डॉ. सीमा ठाकुर, पूर्व प्रदेश सचिव कार्य का संचालन करेगी। भाई-बहन के पावन रिश्ते का त्यौहार रक्षाबंधन 30 अगस्त को आ रहा हैं। इस पावन अवसर पर भारतीय भाजपा महिला मोर्चा जिला व मंडल स्तर पर कार्यक्रम की योजना तैयार की जाएगी। इस तत्वाधान में मंडल स्तर पर महिला मोर्चा की कार्यकर्ता बहनें फौजी भाईयों, पुलिस के जवानों, होमगार्ड के जवानो चिकित्सकों, सेवा बस्तियों व अनुसूचित जाति वर्ग के भाईयों को रक्षासूत्र बांधकर उन्हें इस पावन पर्व की शुभकामनाएं देगी। सभी सांसद, विधायक, पदाधिकारी, प्रत्याशी 2022 ओर चुने हुए जनप्रतिनिधि उक्त कार्यक्रमों में उपस्थित रहेंगे।
12 और 13 अगस्त को हिमाचल प्रदेश के जिला परिषद के सदस्यों का एक प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन पालमपुर में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के संयोजक प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार होंगे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष डॉ.राजीव बिंदल, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धाथन उपस्थित रहेंगे।
TAGGED: August 30, August 9, BJP, organizational, Programs, released, Schedule, Shimla
admin August 7, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बेटिंग ऑनलाइन गेमिंग मामले में जुड़े हैं इंटरनेशनल तार, 18 हिरा+सत में,90 करोड़ सी+ज
Next Article छात्रों को आ रही असुविधाओं को लेकर एबीवीपी व एसएफआई ने किया उ+ग्र प्रदर्शन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

धर्मशाला में 27 अप्रैल से सजेगा फुटबॉल का महाकुंभ, देशभर की टीमें लेंगी हिस्सा

Ago

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सियासत तेज, भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Ago

बानली गांव में 10 महीने से ठप सड़क, मरीजों को चारपाई पर ले जाने को मजबूर लोग

Ago

सलूणी में पार्किंग की कमी बनी बड़ी समस्या, प्रशासन ने शुरू की पहल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?