राहुल चावला,धर्मशाला : केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला से निश्चित अकादमिक सत्र तक विभागों का स्थानांतरण न किया करने और साथ ही सीयू स्टूडेंटस को पहचान पत्र उपलब्ध करवाए जाने। सीयू परिसर धर्मशाला से संबंधित मांगों को लेकर एबीवीपी ने सीयू परिसर में प्रदर्शन किया और डीन स्टूडेंट वेल्फेयर को ज्ञापन सौंपा।
एबीवीपी सीयू इकाई अध्यक्ष यश शर्मा ने कहा कि छात्र हित की मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया हैं। उन्होंने कहा कि ज्ञापन में लाइब्रेरी में बैठने की क्षमता को बढ़ाया जाए और लाइब्रेरी में चार्जिंग की सुविधा दी जाए। लाइब्रेरी व आरडी रूमस को सप्ताह के सातों दिन सुबह 8 खोला जाए और शाम को 7 बंद किया जाए। 2022-2024 सत्र के विद्यार्थिओं को पहचान पत्र उपलब्ध करवाए जाए। वार्षिक समारोह, खेल कूद प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम जल्द से जल्द करवाया जाए। सीयू परिसर में सीसीटीवी कैमरे जल्द से जल्द लगायें जाए। यश शर्मा ने कहा कि एबीवीपी की ओर से प्रशासन को आगाह किया गया है कि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो एबीवीपी आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन करेगी।
