कुल्लू:मनमिंद्र अरोड़ा- जिला कुल्लू के ढालपुर अटल सदन में 20 फरवरी को एबीवीपी का जिला
स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन में जिलाभर के कॉलेजों से आए छात्र भाग लेंगे और सम्मेलन में विशेष रूप से लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा दिया जाएगा।
कुल्लू में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश सह मंत्री कुंगा देचेंन ने बताया कि प्रदेश में जिला सम्मेलनों से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने संगठनात्मक 18 जिला सम्मेलनों में 24 हजार छात्र छात्राओं की भागीदारी के साथ यह सम्मेलन करने जा रही है। इसमें प्रत्येक शिक्षण संस्थान से लेकर गांव गांव व दूरदराज इलाके चंबा के तीसा, लाहौल स्पीति के खंजर, किन्नौर के चितकुल से भी छात्र अपने अपने जिला के जिला सम्मेलन में भाग लेगे। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पूरे प्रदेश के प्रत्येक शिक्षण संस्थान में आकर छात्रों से बातचीत करेगी। जिसमे उनको इस सम्मेलन की जानकारी देगी व उनको इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए आग्रह करेगी। इन जिला सम्मेलनों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद स्वावलंबी भारत का सपना देखते हुए स्वावलंबी हिमाचल को बढ़ावा देते हुए भी एक प्रस्ताव पारित किया जाएगा। जिसमे अपने अपने जिला में लोकल फार बोकल व अपने हाथों की कारीगरी को कैसे देश विदेश में प्रसिद्ध किया जाए। इस पर भी सभी छात्रों से सुझाव लिए जाएंगे। इसके अलावा छात्रों द्वारा बताए गए मुद्दो पर खुले मंच पर छात्र नेताओं द्वारा भाषण दिए जाएंगे। इन जिला सम्मेलनों में समापन पर शोभा यात्राएं भी निकाली जाएगी।
