मंडी/परी शर्मा: सिमसा माता के मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं के साथ हादसा हो गया। लडभड़ोल क्षेत्र के गोलवां में टेंपो ट्रैवलर की अचानक ब्रेक फेल होने से 7 लोगों समेत 2 बच्चों के घायल हुए है। सभी लोग जोगिन्दरनगर के बनोह से सिमसा माता मंदिर जा रहे थे। जब गोलवां के पास ब्रेक फैल होने के कारण ड्राइवर ने गाड़ी सामने पहाड़ी में मारी जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

मौके पर स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी राज सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया और घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल लडभड़ोल ले जाया गया। जहां डॉ अदिति अवस्थी द्वारा सभी घायलों का उपचार किया है।
घायलों की पहचान रानी देवी उम्र 36 साल पंजालतर, ओम प्रकाश उम्र 54 मनोह, जुमला देवी उम्र 55 मनोह, आयुष उम्र 8 साल, निकी देवी 47 साल मोहनघाटी, ड्राइवर संदीप गुलरिया उम्र 42 छतर के रूप में हुई है। वही ओमप्रकाश रानी देवी और निक्की देवी की हालत गंभीर देखते हुए उसे डॉक्टरो द्वारा पालमपुर रैफर कर दिया गया है। राजस्व विभाग लडभडोल के कर्मचारियों ने मौके पर घायलों की मदद की।
