By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हमीरपुर की जनता ने विकास के नाम पर ढोया है बस परिवारवाद: सुशील सरोच
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > political > हमीरपुर की जनता ने विकास के नाम पर ढोया है बस परिवारवाद: सुशील सरोच
himachalpoliticalpolitical

हमीरपुर की जनता ने विकास के नाम पर ढोया है बस परिवारवाद: सुशील सरोच

admin
admin 5 Min Read
Updated 2022/10/12 at 1:30 PM
Share

अरविंदर सिंह, हमीरपुर: हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता ने विकास और विश्वास के नाम पर अब तक परिवारवाद को ही ढोया है । यहां दशकों से चले आ रहे इस पोलिटिकल फ्रेंडली मैच में क्षेत्र की जनता के हाथ कुछ भी नहीं लग पाया है। यह बात मंगलवार को हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सुशील सरोच ने कल्लर गांव में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में कही।

चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी भी प्रदेश में चुनावी मैदान में उतर चुकी है। जगह-जगह जाकर आम आदमी पार्टी के नेता लोगों से जन संवाद कार्यक्रम कर रहे है। इस दौरान पार्टी के नेताओं की ओर से बीजेपी और कांग्रेस पर भी जमकर बयानबाजी की जा रही है। मंगलवार को आयोजित जन सवांद कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सुशील सरोच न कहा कि बड़ी ही हैरत की बात है कि हमीरपुर विधानसभा की राजनीति भाजपा के दिवंगत नेता ठाकुर जगदेव चंद के परिवार के इर्द-गिर्द ही घूमती नजर आई है।

पहले स्वर्गीय जगदेव चंद ,कभी उर्मिल ठाकुर ,कभी अनीता वर्मा और कभी नरेंद्र ठाकुर लेकिन जिस जनता ने इन्हें हमेशा विधानसभा का रास्ता दिखाया उस जनता को बीच चौराहे पर छोड़ना शायद इस परिवार की आदत सी बन गई ह। उन्होंने कहा कि हालात बदले भी तो फिर धूमल परिवार ने इस विधानसभा क्षेत्र को सिर्फ अपना पॉलीटिकल पावर पॉइंट बनाकर रखा। सुशील सरोच ने कहा कि यहां राजनीतिक हालात इतने बदतर हैं कि प्रदेश सरकार ने अपने इस कार्यकाल में समूचे हमीरपुर जिला को उपेक्षा का मुख्य केंद्र बिंदु मानकर ही कार्य किया है जो प्रत्यक्ष उदहारण जनता के समक्ष है।

उन्होंने कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र से विकास की बात करना बेमानी सा लगता है । सड़क ,शिक्षा और स्वास्थ्य के नाम पर अगर हमीरपुर विधानसभा के पास है तो सिर्फ मेडिकल कॉलेज के नाम पर एक रेफरल अस्पताल , शिक्षा के नाम पर हजारों बेरोजगारों की लंबी कतार और सड़क सुविधा के नाम पर गड्ढों से लकदक सड़कें । आप नेता सुशील सरोच ने कहा कि यह वही प्रदेश है जहां सबसे अधिक बिजली का उत्पादन होता है लेकिन सबसे अधिक महंगी बिजली मिलती है ,सबसे अधिक पानी की उपलब्धता है लेकिन पेयजल की सप्लाई राम भरोसे है , सबसे अधिक फलों का उत्पादन होता है लेकिन गनीमत है कि प्रदेश के जनता को यह सभी चीजें महंगी कीमतों पर मिलती है। सुशील सरोच ने कहा कि गरीबी , कर्ज ,बेरोजगारी और महंगाई के दलदल में फंसी भाजपा और कांग्रेस ने आम जनता की भावनाओं से सिर्फ और सिर्फ खिलवाड़ किया है ।

सुशील सरोच ने कहा कि अब प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और दोनों राजनीतिक दलों भाजपा और कांग्रेस पार्टी से मुक्ति चाहती है । सुशील सरोच ने यह भी कहा कि कथित समाजसेवी इस विधानसभा क्षेत्र को अपनी राजनीतिक लालसा के तराजू में न तोलें तो बेहतर होगा । सुशील सरोच ने कहा जनता याद रखें कि वर्ष 2011 से एक लोकप्रिय मुहिम ने देश में कदम रखा जिसकी शाखाएं आम आदमी पार्टी के रूप में दिल्ली और पंजाब जैसे राज्यों में भी फैली और फिर लिखी गई एक विकास की गाथा। उन्होंने कहा कि यहां यह कहना भी गलत न होगा कि जो विकास आम आदमी पार्टी के सरकारों के कार्यकाल में इन राज्यों में हुआ है उसका समूचा राष्ट्र कायल है ।

सुशील सरोच ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने विकास को हमेशा गारंटी के रूप में आम जनता को प्रदान किया है । सुशील सरोच ने कहा कि आम आदमी पार्टी आम जनता को बातों से खुश करने की बजाय असल मुद्दों की बात करती रही है । उन्होंने कहा कि हिमाचल में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद ही प्रदेश की जनता विकास का असली चेहरा देख पाएगी ।

TAGGED: hamirpur, Sushil Saroch
admin October 12, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सिमसा माता जा रहे श्रद्धालुओं के साथ हादसा, पलटी टेंपो ट्रैवलर
Next Article नाचन विधानसभा हलके में बदला राजनीतिक समीकरण
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मां चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में भीख मांगते 13 बच्चे रेस्क्यू, चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस का संयुक्त अभियान

Ago

हमीरपुर जिला अदालत में हथियार के साथ पहुंचा व्यक्ति गिरफ्तार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Ago

लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में हस्तक्षेप का आरोप, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात

Ago

जंगल रोपा वार्ड में चुनावी सरगर्मियां बढ़ीं, सनी कुमार शर्मा ने प्रचार अभियान को दी रफ्तार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?