ऊना :राकेश (TSN)-अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देश भर में योग शिविर लगाए गए।ऊना में आयोजित ऐसे ही शिविर में अनुभवी योगाचार्यों की निगरानी में प्रशासनिक अधिकारियों , खिलाड़ियों और विद्यार्थियों ने योग अभ्यास किया और योग के महत्व को समझा । योगाचार्यों ने इस दौरान योग की लगभग प्रत्येक मुद्रा को बारीकी से समझाते हुए करवाया और उनसे होने वाले लाभ के बारे में भी बताया ताकि समाज में योग के प्रति और अधिक रुचि उत्पन्न हो और देश का स्वास्थ्य पहले से अधिक बेहतर हो ।
शिविर में प्रत्येक आयु वर्ग के लोगों ने भाग लिया जिनकी रुचि शिविर में स्पष्ट दिखाई दी और उन्होंने पूरी तन्मयता के साथ योग की मुद्राएं की।इस दौरान आयुष विभाग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने के लिए की गई पहल को अनुकरणीय उदाहरण बताया और योग के विश्व के कोने कोने तक पहुंचने की बात कही । विभाग ने योग को आज के आधुनिक दौर में जरूरी विषय क्रिया बनाए जाने की जरूरत पर बल दिया । प्रत्येक व्यक्ति के अच्छे स्वास्थ्य और बेहतरीन जीवन शैली के लिए आवश्यक बताया और एक प्रकार की संजीवनी की संज्ञा दी । इस अवसर पर जिला उपायुक्त जतिन लाल ,पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह,आयुष विभाग की जिला अधिकारी डॉ किरण शर्मा ,डॉ निशा वर्मा,आला अधिकारी कुलदीप दयाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।
