कुल्लू,मनमिंदर अरोड़ा(TSN)-दिल्ली चुनाव के रुझान आने शुरू हो गए है।और 27 सालों के बाद दिल्ली में एक बार फिर से भाजपा अपनी सरकार बनाने जा रही है।ऐसे में दिल्ली चुनाव की जीत पर कुल्लू में भी भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से जश्न मनाया गया और ढालपुर चौक पर भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए और यहां पर उनकी ओर से आतिशबाजी की गई तो वही मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई भी दी गई।इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे और बीजेपी की जीत पर उनकी ओर से खुशी मनाई गई।
भाजपा के वरिष्ठ नेता महेश्वर सिंह ने कहा की प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जो बजट देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया है।उसका देश के तमाम जनता को लाभ मिला है। इसी के परिणाम स्वरूप दिल्ली चुनाव में भाजपा ने जीत हासिल की है।और वहां पर अब सरकार बीजेपी की बनने जा रही है।
दिल्ली की जनता ने केंद्र सरकार का साथ दिया
भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरोत्तम ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार के कुशल नेतृत्व के चलते भाजपा ने दिल्ली चुनाव में बहुमत हासिल किया है।और केजरीवाल की ठग सरकार चुनाव हार चुकी है।उन्होंने कहा कि 10 सालों में लगातार केजरीवाल की सरकार ने लोगों को मूर्ख बनाने का काम किया था।ऐसे में दिल्ली की जनता ने केंद्र सरकार का साथ दिया और अब भाजपा की डबल इंजन की सरकार दिल्ली में विकास कार्यों को देश गति से पूरा करेंगे।
भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी दानवेन्द्र सिंह ने कहा कि ठगों के महानायक केजरीवाल की सरकार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में जड़ से उखड़ गई है।और केंद्र की मोदी सरकार की गारंटी पूरी हुई है। और अब एक बार फिर से 27 सालों के बाद भाजपा ने दिल्ली पर जीत हासिल की है।
