बिलासपुर/सुभाष ठाकुर – दो सालों बाद एक बार फिर से बिलासपुर पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव के चालान काटना शुरू कर दिए है। पुलिस निदेशालय की ओर से जारी आदेशानुसार यह चालान शुरू हुए है। जिसको लेकर बीती रात को बिलासपुर पुलिस ने शहर व जिला के विभिन्न स्थानों पर नाके लगाकर वाहन चालकों की एहल्को सेंसर से जांच की गई। जिसमें अभी तक एक रात के भीतर तीन लोगों के चालान भी काटे गए है। वहीं, आपको बता दें कि ड्रिंक एंड ड्राइव में पुलिस को मिनिमंम 15 हजार रूपये का चालान काटना अनिवार्य किया गया है।
अगर चालक इस चालान को कोर्ट में भुगतना चाहता है तो उसको वहां पर 1.5 प्रतिशत ज्यादा वसूली से चालान देना होगा। बिलासपुर पुलिस अधीक्षक एसआर राणा ने बताया कि कोविड के चलते दो सालों से यह चालान बंद किए हुए थे। लेकिन हाल ही में निदेशालय की ओर से आदेश जारी हुए, जिसको लेकर टीमों का गठन किया गया और जिला के विभिन्न स्थानों पर नाके लगाकर लगातार जांच जारी है। इसी के साथ उन्होंने यह भी बताया कि हर थानें सहित टैफिक इंजार्च को एहल्को सेंसर आधुनिक मशीन उपलब्ध करवाई गई है। इस मशीन के माध्यम से चालकों की जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि हाल ही में टैफिक चालान में जुर्माने की संख्या को बढ़ाया गया है। इससे पहले हिमाचल प्रदेश में ड्रिंक एंड ड्राइव में 1500 रूपये का चालान किया जाता था, जिसको अब बढ़ाकर सीधे मिनिमंम 15 हजार रूपये किया गया है। एसपी ने जिला के सभी चालकों से अपील की है कि नशा करके गाड़ी को बिल्कुल भी नहीं चलाएं, अगर ऐसा करता हुआ कोई पाया जाता है इसमें जुर्माना सहित सजा का भी प्रावधान है। वहीं, एसपी से मिली जानकारी के अनुसार कोविड के चर्म समय में ड्रिंक एंड ड्राइव चालान करने के आदेश निदेशालय की ओर से बंद किए गए थे। क्योंकि कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए इसको बंद किया गया था। उन्होंनेे कहा कि हालांकि अभी तक कोरोना का खतरा टला नहीं है, लेकिन लोगों की सुरक्षा और रक्षा के मदेनजर देखते हुए इस चालान को शुरू किया गया है।
