By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हरियाणा में जीत के बाद मंडी में भाजपा ने लड्डू के बजाय बांटी देसी घी से बनी जलेबी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हरियाणा में जीत के बाद मंडी में भाजपा ने लड्डू के बजाय बांटी देसी घी से बनी जलेबी
himachalpolitical

हरियाणा में जीत के बाद मंडी में भाजपा ने लड्डू के बजाय बांटी देसी घी से बनी जलेबी

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/10/08 at 6:58 PM
Share

मंडी,8अक्टूबर(TSN)-हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव परिणाम निकलने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने मंडी के चौहटा बाज़ार में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अगुवाई में जीत का जश्न मनाया।हरियाणा में बहुमत मिलने और जम्मू कश्मीर में शानदार प्रदर्शन से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने लड्डू के बजाय देसी घी से बनी जलेबी लोगों में बांटी।जलेबी से भरा थाल स्वयं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उठाते हुए लोगों को जीत की बधाई दी।

हरियाणा में जीती डबल इंजन की सरकार:जयराम ठाकुर

यहां नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि सारे एग्जिट पोल यही दिखा रहे थे कि भाजपा हरियाणा में सत्ता से बाहर होने जा रही है लेकिन हमें पूरा विश्वास था कि जिस प्रकार वहां डबल इंजन की सरकार ने जनता के कल्याण की योजनाएं चलाई उससे तय था कि जनता भाजपा को ही चुनेगी।उन्होंने कांग्रेस नेता जयराम रमेश के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि जब नतीजे कांग्रेस के पक्ष में आते हैं तो कांग्रेस पार्टी के नेता और विपक्ष के नेता राहुल गांधी बहुत खुश होते हैं।जब भाजपा के पक्ष में नतीजे आते हैं तो इसे यंत्र की खराबी कहकर सवाल खड़े करते हैं।मैं उनको कहना चाहता हूँ कि दोनों राज्यों में न तंत्र चला न मंत्र। यहां तो सिर्फ़ लोकतंत्र चला है। हम जनादेश का सम्मान करते हैं।

इस जीत का पूरा श्रेय प्रधानमंत्री और भाजपा अध्यक्ष को

जयराम ठाकुर ने कहा कि हरियाणा की जीत इसलिये भी खास है कि पार्टी ने मेरी ड्यूटी खास तौर पर प्रचार के लिए लगाई थी।हमने वहां हिमाचल में कांग्रेस सरकार की झूठी गारंटियों और इनके कुप्रबंधन की बात जनता के समक्ष रखी और मुझे खुशी है कि हरियाणा की जनता ने कांग्रेस की झूठी गारंटियों को नकार कर भाजपा का साथ दिया जिसके लिये उनका आभार और अभिनंदन है।इस जीत का पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को जाता है।मैं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी को भी बधाई देता हूँ जिन्होंने बेहतरीन तरीके से चुनाव लड़ा और पार्टी को जीत दिलाई। इस मौके में विधायक अनिल शर्मा, राकेश जंबाल,विनोद कुमार, इंद्र सिंह गांधी, दलीप कुमार और भाजपा जिलाध्यक्ष निहाल चंद शर्मा भी उपस्थित रहे।

TAGGED: Mandi BJP celebrated victory
Chandrika October 8, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हरियाणा विधानसभा जीत को लेकर हिमाचल भाजपा कार्यालय में जश्न
Next Article राजेंद्र राणा बोले..हरियाणा में चला मोदी मैजिक, भाजपा की शानदार जीत, कांग्रेस को नकारा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

चंबा में दर्दनाक हादसा: कार खाई में गिरी, तीन की मौत

Ago

बिलासपुर में नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 4.100 किलोग्राम चरस के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Ago

अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य निवारण दिवस पर शिमला में वॉकाथॉन व साइक्लोथॉन का आयोजन

Ago

मंडी पुलिस ने स़ड़क सुरक्षा और चिटटे जैसे नशे के बारे में खिलाफ जागरूक किए ऑटो चालक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?