By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: अनुसंधान सहयोग के लिए कृषि विश्वविद्यालय और एडवांटा सीड्स हैदराबाद के साथ मिलाएगा हाथ
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > political > अनुसंधान सहयोग के लिए कृषि विश्वविद्यालय और एडवांटा सीड्स हैदराबाद के साथ मिलाएगा हाथ
himachalpoliticalpolitical

अनुसंधान सहयोग के लिए कृषि विश्वविद्यालय और एडवांटा सीड्स हैदराबाद के साथ मिलाएगा हाथ

admin
admin 2 Min Read
Updated 2022/10/06 at 4:03 PM
Share

भावना, पालमपुर: हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय अनुसंधान और कृषि प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में भारतीय चावल अनुसंधान संस्थान और एडवांटा सीड्स, यूपीएल लिमिटेड हैदराबाद के साथ सहयोग करेगा। कुलपति प्रो एच.के.चौधरी ने यह खुलासा अपने हैदराबाद में भारतीय चावल अनुसंधान संस्थान, राजेंद्रनगर का दौरा करने के दौरान किया। उन्होंने बताया कि भारतीय चावल अनुसंधान संस्थान (आई.आइ.आर.आर ) प्रमुख भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद है।

कुलपति प्रो.एच.के.चौधरी ने आई.आई.आर.आर के निदेशक डॉ. आर एम सुंदरम और विभागाध्यक्षों और वैज्ञानिकों के साथ चावल अनुसंधान और संबंधित गतिविधियों के बारे में विस्तार से चर्चा की। डॉ. सुंदरम ने कुलपति को अनुसंधान, किस्मों और प्रौद्योगिकियों के बारे में जानकारी दी। कुलपति ने डॉ. सुंदरम को चावल के क्षेत्र में अनुसंधान सहयोग पर चौसकु हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के साथ हाथ मिलाने का प्रस्ताव दिया जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया।

कुलपति ने एडवांटा सीड्स, यूपीएल लिमिटेड हैदराबाद का भी दौरा किया और कृषि फसलों पर उनकी प्रयोगशालाओं, पॉलीहाउस, अनुसंधान एवं विकास सुविधाओं का दौरा किया। उन्होंने एडवांटा सीड्स के अधिकारियों और वैज्ञानिकों के साथ विस्तृत बातचीत की।

डॉ. शशिकांत कुलार्णी, प्रमुख, यूपीएल, दक्षिण एशिया क्षेत्र और अन्य वैज्ञानिकों ने प्रो. चौधरी को उनके यहां आने और डबल हैप्लोइड प्रौद्योगिकी पर उनके प्रसिद्ध शोध कार्य सहित अपने विचारों को सांझा करने के लिए धन्यवाद दिया।कुलपति ने डॉ. कुलकर्णी को विश्वविद्यालय के साथ उपलब्ध सुविधाओं और एडवांटा सीड्स का लाभ उठाने के लिए विश्वविद्यालय के साथ हाथ मिलाने के प्रस्ताव के साथ पालमपुर आमंत्रित किया। कुलपति ने भारत और विदेशों में कृषि और कृषि प्रौद्योगिकियों को बढ़ावा देने के लिए ऐसा उद्यम स्थापित करने के लिए डॉ. कुलकर्णी को बधाई दी।

दोनों संस्थानों के अपने दौरे के दौरान प्रोफेसर चौधरी के साथ अनुसंधान निदेशक डा. एस.पी. दीक्षित, विश्वविद्यालय के अनुसंधान केंद्र बजौरा के सह निदेशक डा. विनोद शर्मा, कृषि विज्ञान केंद्र मंडी के कार्यक्रम समन्वयक डा. पंकज सूद भी साथ रहे।

admin October 6, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article जिला किन्नौर में भी शुरू हुआ एनपीएस का वोट फॉर ओपीएस अभियान
Next Article राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पालमपुर जिला ने किया नगर में पथ संचलन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

सुजानपुर में 11वीं के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में शिक्षकों पर मारपीट के आरोप

Ago

चंबा में वीरभद्र सिंह जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांटे फल और प्रसाद

Ago

दिशा बैठक में सांसद सुरेश कश्यप ने योजनाओं की समीक्षा की

Ago

डलहौजी नगर परिषद की नई अध्यक्षा वंदना चड्ढा ने संभाला कार्यभार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?