By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जिला किन्नौर में भी शुरू हुआ एनपीएस का वोट फॉर ओपीएस अभियान
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > जिला किन्नौर में भी शुरू हुआ एनपीएस का वोट फॉर ओपीएस अभियान
himachal

जिला किन्नौर में भी शुरू हुआ एनपीएस का वोट फॉर ओपीएस अभियान

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/10/06 at 3:59 PM
Share

अनिल कुमार, किन्नौर: ओल्ड पेंशन बहाली की मांग को लेकर क्रमिक अनशन पर बैठे एनपीए संघ की ओर से वोट फॉर ओ पी एस अभियान की भी शुरुआत की गई है। अभी यह अभियान जिला किन्नौर में भी शुरू हो चुका है, जिसे लेकर बैठक भी आज न्यू पेंशन कर्मचारी महासंघ जिला किन्नौर में लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह मुख्यालय रिकोंगपिओ में की गई।

बैठक न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के राज्य महासचिव भरत शर्मा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें ब्लॉक कार्यकारिणी सहित विभिन्न विभागों के एनपीएस कर्मचारियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया की यह बैठकें सभी ब्लॉकों में की जा रही है। इन बैठकों में विभिन्न विभागों के कर्मचारी भाग ले रहे हैं। बैठक में वोट फ़ॉर ओपीएस अभियान और एनपीएस हिमाचल छोड़ो अभियान को सफल बनाने के लिए महात्मा गांधी के पद चिन्हों पर चलकर जन जागरण अभियान किया जा रहा है।

महासचिव ने बताया कि इस बार हिमाचल प्रदेश के डेढ़ लाख कर्मचारी ओ.पी.एस वाली सरकार बनाएगी, इसलिए हर विभाग के कर्मचारियों को वोट फॉर ओ पी एस के लिए अपने घर परिवार के सदस्यों को भी आने वाले भविष्य को बचाने के लिए ओ पी एस को वोट करने के लिए जागरूक करने को कहा। उन्होंने कहा कि जो पेंशन बहाल करेगा हिमाचल प्रदेश में उसी की सरकार कर्मचारी बनाएंगे। न्यू पेंशन कर्मचारी महासंघ हिमाचल प्रदेश के राज्य उपाध्यक्ष बलदेव बिष्ट ने कहा कि अगर सरकार समय रहते आचार संहिता लगने से पहले पुरानी पेंशन को बाहर कर देती है तो हिमाचल प्रदेश के डेढ़ लाख कर्मचारी वर्तमान सरकार को दोबारा सता में आने के लिए समर्थन करेगी। अन्यथा जो हिमाचल में पेंशन बहाल करेगा उसी का साथ देगी।

बलदेव बिष्ट ने कहा कि जिला किन्नौर में भी विभिन्न विभागों के 4000 न्यू पैशन कर्मचारी हैं, इसलिए जिला किन्नौर में भी सभी ब्लॉकों में भी वोट फॉर ओपीएस अभियान का शुभारंभ किया गया है। हर कर्मचारियों के परिवारों को भी एनपीएस पर चोट और ओपीएस पर वोट के लिए जागरूक किया जा रहा है।

TAGGED: himachal
admin October 6, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बालिकाओं को जीवन शिक्षा देकर परिपक्व बनाते हैं किशोरी मेले
Next Article अनुसंधान सहयोग के लिए कृषि विश्वविद्यालय और एडवांटा सीड्स हैदराबाद के साथ मिलाएगा हाथ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

महाधिवक्ता ने नव अधिवक्ताओं को दिए नैतिकता और न्याय के संदेश

Ago

रोहड़ू और छौहारा की पंचायतों में उत्साहपूर्ण मतदान, कई क्षेत्रों में 85 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज

Ago

जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, मुख्य सचिव की नियुक्ति पर उठाए सवाल

Ago

रामपुर के बैली पुल में दरारें बढ़ीं, प्रशासन ने यातायात पर लगाई रोक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?