By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कुटलैहड़ विधानसभा के लोगों को कृषि मंत्री ने दी 15.26 करोड़ रुपए की सौगात
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > कुटलैहड़ विधानसभा के लोगों को कृषि मंत्री ने दी 15.26 करोड़ रुपए की सौगात
himachal

कुटलैहड़ विधानसभा के लोगों को कृषि मंत्री ने दी 15.26 करोड़ रुपए की सौगात

admin
admin 5 Min Read
Updated 2022/10/09 at 3:26 PM
Share

राकेश, ऊना: प्रदेश सरकार का वर्तमान कार्यकाल कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में एक स्वर्णिम काल के रूप याद किया जाएगा क्योंकि इन पांच वर्षों में इस क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन, पेयजल आपूर्ति ओर विधुत वितरण के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। परिणाम स्वरूप विकास की दृष्टि से आज कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र आज प्रदेश के अग्रणी क्षेत्रों में शामिल हो गया है। यह बात ग्रामीण विकास व पंचायती राज, कृषि, पशुपालन ओर मत्स्य विभाग मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में 15 करोड 26 लाख रुपए की राशि के विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास व लोकार्पण अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कही। इन कार्यों में 9 करोड़ 82 लाख के उद्घाटन ओर 5 करोड 44 लाख के भूमि पूजन शामिल हैं।

उन्होंने गांव बौल में 4 करोड 16 लाख से बनने वाले किसान भवन, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समूर में 1 करोड़ 28 लाख रुपए की राशि से बनने वाले सांइस ब्लॉक भवन का शिलान्यास तथा बरनोह में 4 करोड 95 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित क्षेत्रीय पशु अस्पताल, 4 करोड़ 34 लाख रुपए की लागत से हरिजन बस्ती बरनोह से डंगोली तक नवनिर्मित सड़क, ग्राम पंचायत लमलैहड़ी में 37 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित मेन रोड से आबादी घंगरेहड़ा, लंबड़ां वाया कांगू बाला बाबा ओर 16 लाख रुपए से नवनिर्मित कांगू बाला बाबा से आबादी तरखाना सड़क का उद्घाटन किया।

ग्रामीण विकास व पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों व बागवानों की आय वृद्धि के लिए निरंतर प्रयासरत है,इसलिए कृषि, पशुपालन ओर बागवानी को जोड़ कर अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है। उन्होंने कहा कि बसाल में 47 करोड़ रुपए से बनने वाले सेंटर आफ एक्सीलेंस डेयरी, 10 करोड़ से डंगेहड़ा में बनने जा रहे मुर्राह प्रजनन केंद्र, टकारला में बनने वाला सेंट्रल पॉल्ट्री फार्म इस दिशा में क्रियान्वित की जा रही बड़ी परियोजनाएं हैं। उन्होंने बताया कि बरनोह में नवनिर्मित क्षेत्रीय पशु अस्पताल जिला ऊना, हमीरपुर ओर बिलासपुर जिलों के पशुपालकों के लिए वरदान साबित होगा।

उन्होंने बताया कि बौल में लगभग 6 कनाल भूमि में बनने वाले किसान भवन में एक विक्रय केंद्र बनाया जाएगा जिसमें किसानों को बीज, खाद ओर खेतीबाड़ी के उपकरण उपलब्ध होंगे। किसान भवन में किसानों के लिए एक प्रशिक्षण केंद्र व होस्टल की भी स्थापना की जाएगी जिसमें प्रदेश व जिला के किसानों को कृषि से संबंधित नई तकनीकों के विषय में प्रशिक्षण देने की व्यवस्था होगी। इसके अतिरिक्त इस भवन में एक भू-रक्षण अनुभाग भी बनाया जाएगा जिसके माध्यम से किसानों को अपने खेतों में सिंचाई जल भंडारण, सूक्ष्म सिंचाई, सौर सिंचाई ओर भू-संरक्षण इत्यादि योजनाओं को जानने में सहायता मिलेगी।

वीरेंद्र कंवर ने कहा कि सरकार ने सामाजिक कल्याण ओर जनहित से जुड़े विषयों को सदैव सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। प्रदेश सरकार की ओर से हाल ही में महिलाओं को परिवहन निगम की बसों में पचास प्रतिशत किराए में छूट दी है। इसके अलावा 125 यूनिट तक प्रतिमाह बिजली की खपत करने वाले उपभोक्ताओं को बिजली बिल पूरी तरह माफ कर बड़ी राहत प्रदान की है। प्रदेश सरकार ने 60 वर्ष से ऊपर के लोगों को बिना आय सीमा के पेंशन सुविधा आरंभ की है जिसके परिणामस्वरूप 1 अप्रैल 2022 से प्रदेश में 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 2 लाख नई पेंशन शुरू की गई है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बेरोजगारी की समस्या से निपटने के लिए कृषि, बागवानी ओर पशुपालन के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किया गया है जिसका सीधा लाभ क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को मिला है। उन्होंने कहा कि गत पौने पांच वर्षों में कुटलैहड़ क्षेत्र में पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए गए हैं जिससे आज इस क्षेत्र में प्रतिदिन एक करोड लीटर पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है जिसका सीधा लाभ क्षेत्र के लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में क्षेत्र के हर खेत तक सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए भविष्य में कुटलैहड़ क्षेत्र में नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाएंगे ओर औद्योगिक निवेश को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जाएगा।

admin October 9, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article राउनी गांव के लोगों को मिला पशु औषधालय, शिक्षा मंत्री ने किया उद्घाटन
Next Article कांग्रेस अपने कार्यकाल में घोड़े की तरह इस्तेमाल करती थी चुनाव आयोग को
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

AAP छोड़ BJP में जाने पर भड़के सतपाल संधू, कहा– विश्वासघात

Ago

युवाओं की पहल: आवारा पशुओं के संरक्षण के लिए नई शुरुआत

Ago

आईपीएल मैचों के सफल आयोजन को लेकर इन्द्रूनाग के दर पहुंचे एचपीसीए के अधिकारी, हवन यज्ञ कर मांगी गई मनोकामना

Ago

आरजीवीएसवाई से हरित क्रांति: 4,000 हेक्टेयर में पौधरोपण, 15,000 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?