सोलन/योगेश शर्मा: सोलन में आज भाजपा मंडल कसौली ने एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया। जिसमें विशेष रूप से सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सैजल और भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी संजय टण्डन मौजूद रहे। इस दौरान संजय टण्डन ने कहा कि कांग्रेस सवाल उठा रही है। सरकार हिमाचल प्रदेश में चुनाव देरी से करवा रही है और चुनाव आयोग पर दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने कार्यकाल में भूल गयी जब वो चुनाव आयोग को घोड़े की तरह से इस्तेमाल करती रही है। संजय टण्डन ने दावा किया कि हिमाचल में पूर्ण बहुमत से भाजपा सरकार बनाने वाली है। बीजेपी की डबल इंजन की सरकार बेहतर कार्य आम जनमानस तक पहुंचने के लिए कर रही है। टण्डन ने कहा कि आज जितना विकास भाजपा की सरकार में हिमाचल प्रदेश में हुआ है ,चाहे वे सड़क सुविधा हो,स्वास्थ्य सुविधाएं हो या फिर शिक्षा की बात हो आज हर क्षेत्र में विकास हिमाचल प्रदेश के कोने कोने में हुआ है।
आगामी दिनों में पीएम मोदी और जेपी नड्डा हिमाचल दौरे पर
टण्डन ने कहा कि हिमाचल में जिस प्रकार से विकास हो रहा है। उसी को देखते हुए हिमाचल की जनता भी भाजपा के मिशन रिपीट करने के लिए तैयार है। टण्डन ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा लगातार हिमाचल प्रदेश के अलग अलग जिलों में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके चुनाव के मद्देनजर कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि 13 अक्टूबर को पीएम मोदी भी हिमाचल के चंबा दौरे पर रहने वाले है। ऐसे में सभी कार्यकर्ता उनके इस दौरे के लिए भी तैयार है।
