संजीव महाजन,नूरपुर: बीबीएमबी की ओर से पौंग बांध से पानी छोड़े जाने को लेकर एक बार फिर व्यास के किनारे क्षेत्रों में खतरे की संभावना बढ़ गई हैं। इस ख़तरे को देखते हुए इंदौरा विधानसभा के एसडीएम सुरेंद्र ठाकुर ने इंदौरा विधानसभा के निचले क्षेत्र में बसे लोगों से अपील कि है कि वह निचले क्षेत्र में ना जाए और ही अपने पशुओं को छोड़ें ।
इंदौरा एसडीएम सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि चीफ इंजीनियर बीबीएमबी की ओर से हमें अवगत करवाया गया है कि 26 जुलाई को लगभग 40 से 45 हजार क्यूसेक पानी छोड़ने वाले हैं और 27 जुलाई को 50 हजार व 28 जुलाई को इसको बढ़ा कर 55 हजार पानी पौंग बांध से छोड़ा जाएगा। ऐसी संभावना है कि इंदौरा विधानसभा के जो निचले क्षेत्र इस नदी के किनारे है वहां फ्लड की स्थिति पैदा हो सकती हैं।
इसको देखते हुए मैंने कमेटी को कहा कि जो खतरे के निशान मे आने वाले क्षेत्र हैं उन्हें चयनित किया जाए और कौन कौन से गांव इसके पास उन्हें चयनित किया जाए। मेरी सभी लोगों से अपील है कि वह निचले क्षेत्र में ना जाए ओर जो निचले क्षेत्र में रहते हैं वह सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट हो जाए ।
