शिमला,संजु चौधरी(TSN)-हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के बस स्टैंड के पास स्थित एक निजी होटल में कश्मीर से आए दो मुस्लिम समुदाय के लोगों पर होटल में गौ मांस पकाकर खाने के आरोप लगे हैं।घटना 2 अक्टूबर की बताई जा रही और इसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई,जिसमें एक व्यक्ति लिफाफे लेकर रसोई की तरफ जाता नजर आया है.जिसमें गौ मांस होने का अंदेशा जताया जा रहा है।होटल में काम करने वाले हिन्दू युवाओं को जब कल रात इस बात का पता चला तो उन्होंने विरोध जताया जिसमें उनकी हाथापाई भी हुई। आरोप है कि उसके बाद होटल संचालक ने मामले को दबाने के लिए मुस्लिमों को गौशाला में ले जाकर उनसे गौ माता से माफी मंगवाई है और उसके बाद आरोपियों को शिमला से रातो-रात भगा दिया।
मौक़े से कोई गौ मांस बरामद नहीं..शिकायतकर्ता का कहना ये
मामले की गंभीरता को देखते हुए आज सदर थाना पुलिस ने होटल पर पहुंच कर तथ्यों की जांच की है और शिकायत दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।पुलिस ने मौक़े से बर्तन और फ्रिज की ट्रे कब्जे में ली जिसमें मांस को रखा और पकाया गया था।हालांकि एसएचओ सदर शिमला धर्म सैन नेगी ने कहा कि कुछ लोगों ने थाने में शिकायत दी है कि होटल में कश्मीर से आए दो मुस्लिम समुदाय के लोग रईस खान और रिजवान ने गौ मांस पका कर खाया है जिस पर पुलिस जांच कर रही है। मौक़े से कोई गौ मांस बरामद नहीं हुआ है। शिकायतकर्ता ने कहा कि कुछ आचार जैसा मोटा मांस लाया गया था लेकिन वह गौ मांस था या किसी और चीज का मांस था इसकी जानकारी नहीं है।फिलहाल पुलिस मौक़े पर पहुंच कर कारवाई कर रही है ताकी शहर में कोई इस तरह की अफवाह फैला कर माहौल खराब न करें।
गौरतलब है कि आरोपी रईस खान इसी निजी होटल को लीज पर विजय के साथ पार्टनरशिप में पिछले चार वर्षो से चला रहा था लेकिन अब गौ मांस खाने के आरोपों के बाद से रईस खान और रिज़वान शिमला से गायब हो गया है।
