By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: शक्तिपीठ त्रिलोकपुर में करोड़ो के गोलमाल का आरोप, 100 करोड़ से अधिक गोलमाल के आरोप
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > शक्तिपीठ त्रिलोकपुर में करोड़ो के गोलमाल का आरोप, 100 करोड़ से अधिक गोलमाल के आरोप
himachalNews

शक्तिपीठ त्रिलोकपुर में करोड़ो के गोलमाल का आरोप, 100 करोड़ से अधिक गोलमाल के आरोप

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/02/20 at 10:55 PM
Share

नाहन : देवेन्द्र कुमार- प्रसिद्ध शक्तिपीठ महामाया माता बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर मंदिर न्यास प्रबंधन की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई है। स्थानीय लोगों ने यहां प्रबंधन पर करोड़ों रुपए के गबन के आरोप लगाए हैं।

डीसी सिरमौर व चैयरमैन मंदिर न्यास रामकुमार गौतम को शिकायत देने के बाद नाहन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले करीब 7-8 सालों से लगातार शक्तिपीठ त्रिलोकपुर में पैसों का गबन किया जा रहा है और अभी तक 100 करोड़ रुपए से भी अधिक का गबन हो चुका है। उन्होंने कहा कि इस पुरे प्रकरण में कई अधिकारी व कर्मचारी शामिल है । चोरी की वारदातें सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हो चुकी है। बावजूद इसके कोई सख्त कार्रवाई लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ नही की जाती है। उन्होंने कहा कि पैसे चोरी करते हुए जो कर्मचारी कैद हुआ था उसको कुछ समय के लिए सस्पेंड किया गया और फिर कोई ठोस कार्रवाई न कर उसे बहाल किया गया।

लोगों का कहना है कि यहां करीब 6 वर्ष पहले 7 लाख के करीब डॉलर गबन का भी मामला सामने आया था जिस पर एफआईआर भी दर्ज हुई थी मगर कोई ठोस कार्रवाई उस मामले पर भी नहीं हुई है। लोगों ने कहा कि यहां प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों की मिलीभगत के चलते मंदिर में चढ़ाए जाने वाले पैसों का लगातार गबन किया जा रहा है और अब लोगों ने मंदिर न्यास के चेयरमैन व डीसी सिरमौर को मांगपत्र सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

स्थानीय लोगों ने यह भी फैसला लिया है कि जल्द मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो लोग डीसी कार्यालय के बाहर भूख हड़ताल पर बैठेंगे । वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को भी इस बारे में अवगत करवाया जाएगा ताकि दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।

TAGGED: Nahan
Chandrika February 20, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article खेल खेलो नशा छोड़ो संदेश के साथ नाहन में होंगी क्रिकेट प्रतियोगिता
Next Article जिला कांगड़ा में शुरू हुआ सुरक्षित हूं मैं अभियान,दो पहिया वाहन चालकों को सुरक्षित करना हैं उद्देश्य
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर डिवीजन में 37 हजार से अधिक हिम बस कार्ड बने, आवेदन की तिथि 31 मई तक बढ़ी

Ago

बरमाणा में नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 611 ग्राम चरस सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Ago

कालका-शिमला हाईवे पर कार-ट्रक की टक्कर, बाल-बाल बचे यात्री

Ago

सोलन में जमीन सौदों पर सवाल: एसडीएम के खिलाफ शिकायत, विजिलेंस जांच की मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?