संजीव महाजन,नूरपुर: व्यक्ति के जीवन में पेड़ों का क्या महत्व है और पेड़ हमारे लिए क्यों और किस तरह आवश्यक हैं। इसके साथ ही मोबाइल फोन के इस्तेमाल के किस तरह के दुष्प्रभाव हैं इसके बारे में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपने नाटक के माध्यम से जागरूकता फैलाई। बुधवार को शिक्षा खंड राजा का तालाब के तहत राजकीय प्राथमिक पाठशाला चरोड में वार्षिक पारितोषिक व शिक्षा संवाद समारोह का आयोजन किया गया जिसमें स्कूली बच्चों ने यह प्रस्तुतियां दी।
इस कार्यक्रम के तहत पाठशाला के तहत कैथल, ग्योरा, चरोड के बच्चों ने अपनी-अपनी संवाद, नुक्कड़ नाटक व हिंदी, पंजाबी गानों पर बहुत ही बेहतरीन प्रस्तुति पेश की। इस कार्यक्रम में खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी किरण बाला ने मुख्यातिथि के रुप में शिरकत की। इसके साथ मुख्य संरक्षक राजेन्द्र शर्मा, पीटीए प्रधान बलदेव सिंह ,वीआरसीसी अधिकारी कुलदीप ठाकुर ,सीएचटी अजय कुमार तीनों स्कूलों के एसएमसी प्रधान, पंचायत प्रधान, सदस्य ओर बच्चों के अभिभावक विशेष रुप से शामिल रहे।
स्कूल के बच्चों ने नाटक के माध्यम पेड़ों के महत्व,जल संरक्षण,व मोबाइल से क्या नुकसान होता है उसपर बेहतरीन प्रस्तुति पेश करके लोगों को जागरूक किया । राजा का तालाब खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी किरण बाला ने कहा कि राजकीय प्राथमिक पाठशाला चरोड वार्षिक समारोह के साथ साथ शिक्षा संवाद, निपुण मेला कार्यक्रम चला हुआ हैं। इस में हमारा मुख्य उद्देश्य सरकार की ओर से जो पाठशाला संबंधित योजनाएं चली हुई है उन्हें बच्चों के अभिभावकों,ग्राम वासियों तक पहुंचना हमारे लिए अति आवश्यक हैं।
इसके साथ-साथ ही चाल्ड हुड नामांकन संबंधित प्री प्राइमरी का जो कार्यक्रम चलाया गया हैं उसको लेकर हमने अभिभावकों से बात की हैं ताकि जो नामांकन घटता हैं उसे बढ़ाया जा सके। इसके साथ हमारी पोषण से संबंधित , स्वच्छता से संबंधित ओर साल भर जो बच्चे हर चीज में अव्वल रहते हैं उन्हें सम्मानित करना हैं।
वीआरसीसी कुलदीप ठाकुर ने कहा कि समग्र शिक्षा हिमाचल की तरफ जो शिक्षा संवाद कार्यक्रम रखा गया हैं, इसके साथ ही वार्षिक पारितोषिक समारोह चला हुआ हैं। यह कार्यक्रम राजा का तालाब खंड शिक्षा के तहत कैथल ग्योरा,चरोड के अध्यापकों की ओर से तैयार किया गया हैं। इस कार्यक्रम में बच्चों के अभिभावकों,एसएमसी प्रधान, सदस्यों को बुलाया गया हैं। उन्हें सरकार की ओर से चलाई गई शिक्षा संबंधित योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही । इन पाठशालाओं से पढ़ रहे बच्चों ने इन स्कूल का नाम रोशन किया हैं। हम सभी अभिभावकों को कहना चाहते हैं कि वह सरकारी स्कूल में नामांकन बढ़ाने के लिए लोगों को कहें क्योंकि सरकारी स्कूलों में सरकार की तरफ से शिक्षा स्तर को बढ़ाने के लिए क़ई योजानाए लाई गई है इसके साथ ही अच्छे अध्यापक भी यहां पर उपलब्ध हैं।
