अरविंदर सिंह,हमीरपुर: कांग्रेस की ओर से चुनावों के समय प्रदेश की जनता को दी गई 10 गारंटियों को लेकर भाजपा लगातार सवाल उठा रही हैं। भाजपा की ओर से कांग्रेस की महिलाओं को 15 सौ रुपए देने की गारंटी के साथ ही अन्य गारंटियों के पुरा ना होने की बात बार-बार कहीं जा रही हैं। भाजपा की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर पलटवार अब कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता नरेश ठाकुर की ओर से किया गया हैं। नरेश ठाकुर ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप की ओर से उठाए जा रहे सवालों के जवाब में भाजपा को
इंतजार करने की सलाह दी हैं।
कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता नरेश ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की नेतृत्व में कांग्रेस सरकार आम जनमानस के हित में काम कर रही हैं। आने वाले समय में सभी 10 गारंटियों को पूरा किया जाएगा । उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को इंतजार करने की जरूरत हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूल चुके हैं कि प्रदेश में अब कांग्रेस की सरकार है और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ओपीएस को लागू किया हैं और अन्य वादों को भी जल्द पूरा किया जाएगा।
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सरकार मंत्री नहीं बल्कि यार चला रहे हैं कि बयान पर कांग्रेस प्रवक्ता नरेश ठाकुर ने कहा कि जयराम ठाकुर को भाषा की मर्यादा में रहकर बयानबाजी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सभी की सलाह लेने के बाद ही फैसला लेते हैं लेकिन भाजपा में केवल दिल्ली आलाकमान के फैसले पर ही काम किया जाता हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को अपनी सरकार के समय लिए गए निर्णय के बारे में सोच लेना चाहिए।
