हमीरपुर,अरविन्द सिंह(TSN)-हमीरपुर व कांगड़ा ज़िला की सीमा पर बन रहे धोला सिद्ध प्रोजेक्ट में एक तेंदुआ देखा गया है।मंगलवार देर शाम 6:30 बजे के करीब यह तेंदुआ जिला हमीरपुर के साइड से होकर कांगड़ा जिला की साइड को जाता हुआ देखा गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार यह जानवर निर्माणाधीन डैम से होकर जिला कांगड़ा की सीमा में जिला हमीरपुर की सीमा से प्रवेश कर गया।स्थानीय मजदूरों ने इसका वीडियो भी बनाया है।जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
गौरतलब है कि सुजानपुर नादौन रोड पर 70 मेगावॉट का बिजली का प्रोजेक्ट बन रहा है,जिसमें 900 के करीब कर्मचारी काम कर रहे हैं।रोजाना यहां पर गाड़ियों का आना-जाना लगा रहता है।शाम को तेंदुआ देखकर यहां पर कार्य करने वाले लोग घबरा गए तथा हड़कंप मच गया।मिली जानकारी के अनुसार जंगली इलाका होने के चलते पहले भी तेंदुआ यहां अक्सर देखा जाता है।जिस साइट पर यह प्रोजेक्ट बन रहा है.वेबसाइट जिला हमीरपुर में है जबकि इसके सामने वाली तरफ जिला कांगड़ा पड़ता है।दोनों तरफ से यह इलाका जंगलों से घिरा है।
डीएफओ हमीरपुर ने वन्य कर्मियों को साइट निरीक्षण के दिए निर्देश
डीएफओ हमीरपुर अंकित कुमार सिंह ने बताया कि धौलासिद्ध प्रोजेक्ट प्रशासन की तरफ से डैम साइट पर तेंदुआ घूमने के बारे में उन्हें पत्राचार किया गया है।उन्होंने कहा कि वन विभाग के कर्मियों को साइट पर निरीक्षण करने के लिए कहा गया है और अगर तेंदुआ वहां फिर से देखा जाता है तो पिंजरा भी लगाया जाएगा।उन्होंने कहा क्योंकि दम साइट जंगल के नजदीक है इसलिए वहां तेंदुए की संभावना बनी रहती है ।
