ज्वालामुखी:कपिल शर्मा(TSN)-कांगड़ा चंबा संसदीय चुनाव में आखिरी 6 दिनों में कांग्रेस ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में ज्वालामुखी विधानसभा के विधायक संजय रत्न के गढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने आधा दर्जन पंचायतों में शुक्रवार को नुक्कड़ सभाएं करके कांग्रेस के पक्ष में जनता से समर्थन मांगा। ज्वालामुखी विधानसभा में आनंद शर्मा के पहुंचने पर विधायक संजय रत्न के समर्थकों ने फूलमालाएं पहनाकर जोरदार नारेबाजी करके स्वागत किया।
विधायक संजय रत्न ने अपने संबोधन में जनता से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा को रूबरू करवाते हुए कहा की देश और विदेश में भी आनंद शर्मा दमदार नेता के रूप में जाने जाते हैं,जिसपर हिमाचल को गर्व है। केंद्र में यूपीए सरकार के समय में विदेश मंत्री के रूप में कई जनहितैषी नीतियों को अमलीजामा पहनाने में अहम भूमिका निभाई है। आनंद शर्मा ने कहा कि हिमाचल उनका अपना है और इसके लिए उन्हें गर्व है और उनके कॉलेज के साथी भी उनका चुनाव में भरपूर समर्थन दे रहे हैं कांग्रेस के पक्ष में ताकि प्रजातंत्र और ज्यादा मजबूत हो।
