मंडी : धर्मवीर – अनिल शर्मा का कहना है कि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के संबंध अच्छे इसलिए है, क्योंकि सुखविंदर सिंह सुक्खू उनके पिता पंडित सुखराम के मार्गदर्शन पर चल रहे हैं। यह बात उन्होंने मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान यह बात कही। वहीं बीते वर्षों में मंडी शहर में हुए विकास कार्यों को लेकर सदर विधायक अनिल शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से किसी भी नेता का नाम लिए बिना कहा कि मंडी के लिए चीजें मैं बनवाता रहा और स्टैच्यू कोई और ही लगाता रहा। लेकिन उन्हें इस बात का कोई भी दुख नहीं है।
मंडी के लिए चीजें मैं बनवाता रहा और स्टैच्यू कोई और ही लगाता रहा
अनिल शर्मा ने कहा कि सदर में रुके विकास कार्यों को लेकर उन्होंने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से भी मुलाकात की है। जिसके बाद उन्हें सीएम ने रूके विकास कार्य को करवाने का आश्वासन दिया है। अनिल ने कहा कि मंडी में विकास कार्यों को लेकर उनके पास कई प्रोजेक्ट है। इन सभी प्रोजेक्टों को पूरा किया जाएगा ताकि सुंदर नगर की तरह मंडी शहर भी दिखे। अनिल शर्मा ने कहा कि उन्होंने कभी भी डर कर राजनीति नहीं की और जो भी कहा खुले तौर पर कहा।उन्होंने कहा कि राजनीति की उठापटक में एक समय के लिए वे हाशिए पर खड़े हो गए थे। लेकिन सदर की जनता ने उन्हें एक बार फिर खड़ा किया। अनिल शर्मा ने कहा कि जब 2022 में विधानसभा के चुनाव आए तो विरोधी उनके ऊपर 4 साल तक सोए रहने के आरोप लगाए गए। जबकि वह एक बार फिर से सदर का नेतृत्व कर रहे हैं। यदि वह 4 साल तक सोए ही थे तो सदर की जनता ने उन्हें एक बार फिर क्यों चुना। उन्होंने कहा कि पूर्व में सदर विकास कार्य जिस गति से होने चाहिए थे नहीं हो पाए, जिसके लिए मैं खुद को भी गुनाहगार मानता हूं।
