By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सड़कों की सौग़ातों के लिए अनुराग ठाकुर ने जताया गडकरी का आभार,नए प्रोजेक्टों की जल्द मंज़ूरी के लिए आशांवित
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सड़कों की सौग़ातों के लिए अनुराग ठाकुर ने जताया गडकरी का आभार,नए प्रोजेक्टों की जल्द मंज़ूरी के लिए आशांवित
himachalpolitical

सड़कों की सौग़ातों के लिए अनुराग ठाकुर ने जताया गडकरी का आभार,नए प्रोजेक्टों की जल्द मंज़ूरी के लिए आशांवित

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/03/28 at 12:34 AM
Share
कमल भारद्वाज, शिमला:  केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल व युवा कार्यक्रम मंत्री  अनुराग सिंह ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल के सांसदों किशन कपूर,  सुरेश कश्यप, इंदू गोस्वामी व सिकंदर कुमार व पूर्व मंत्री  वीरेंद्र कंवर ने सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नए प्रोजेक्टों के जल्द मंज़ूरी की मांग जिसमें 900 करोड़ की लागत से लठियाणी-मंदली ब्रिज की मांग प्रमुखता से की व सड़कों के रूप में पुरानी सभी सौग़ातों के लिए उनका आभार प्रकट किया।
अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ सीमित रेल और हवाई कनेक्टिविटी वाले हमारे पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश के लिए सड़कें जीवन रेखा का काम करती हैं। औद्योगिक व विकास की अन्य परियोजनाओं को गति देने, पर्यटन व राज्य के राजस्व को बढ़ाने के लिए सड़क सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इसी के दृष्टिगत आज मैं हमारे हिमाचल के शिमला से सांसद सुरेश कश्यप, कांगड़ा-चंबा से सांसद किशन कपूर राज्यसभा सांसद इंदू गोस्वामी व डॉ. सिकंदर कुमा व पूर्व मंत्र वीरेंद्र कंवर के साथ केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जी से मुलाक़ात कर नए प्रोजेक्टों की जल्द मंज़ूरी की मांग उनके सामने रखी। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने हमारी मांगों को गंभीरता से सुना व हिमाचल के हित में इस दिशा में सकारात्मक निर्णय लेने का हमें आश्वासन दिया।
अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा  “मेरे संसदीय क्षेत्र के कुटलैहड़ विधानसभा में एनएच 503 ए पर 36/0  किलोमीटर से लेकर 42/0  पर बिहड़ू से लठियाणी के बीच में बनने वाले मिसिंग लिंक व गोविंदसागर झील पर लठियाणी-मंदली ब्रिज लागत लगभग 900 करोड़ के निर्माण की मंज़ूरी, ज़िला कांगड़ा में 0/0 से 15/600 रक्कड़-चपलाह-अपर भरोली-टिक्कर-शांतला रोड पर सुधार कार्यों के लिए 12.91 करोड़ रुपये की मंज़ूरी  लिए अनुरोध किया है। साथ ही साथ मतौर-हमीरपुर शिमला के लिए फ़ोरलेन हाईवे की मांग,  पठानकोट-मंडी हाईवे जिसे परौर तक फ़ोरलेन किया जा रहा उसे पूरा मंडी तक फ़ोरलेन करने की मांग व नाहन बाइपास की मांग की।
जहां इन सड़कों की मंज़ूरी से यातायात की सुविधा मिलेगी वहीं दूसरी तरफ़ किसानों को, फ़ौजियों को, पर्यटकों को इसका लाभ मिलेगा। नितिन गडकरी  ने सभी पहलुओं को पूरे ध्यान से सुना व इसके उचित क्रियान्वयन की बात कही हैं।
अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश को सदैव अपना दूसरा घर माना हैं और हिमाचल को सौग़ातें देने में कोई कसर नहीं छोड़ी हैं। पूर्व में भी मोदी सरकार ने किरतपुर-नेरचौक हाईवे, परवानु- शिमला हाईवे, धर्मशाला-मटौर-शिमला हाईवे, मुकेरियां- पठानकोट, जीरकपुर-परवाणु, तकरोली-कुल्लू , परवाणु- सोलन-शिमला जैसी परियोजनाएं देकर हिमाचल में कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने का कार्य किया है, आगे भी प्रदेश के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।
TAGGED: Anurag Thakur, approval, early, Gadkari, new projects, roads, Shimla
admin March 28, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कांग्रेस के नेता ही नहीं चाहते कि राहुल को मिले कमान : गोविंद ठाकुर
Next Article आउटसोर्स कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोतरी, स्थायी नीति पर नहीं विचार पर निकाले नहीं जाएंगे कर्मचारी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ऊना में नहीं हटे चुनावी पोस्टर-बैनर, निर्वाचन विभाग करेगा कार्रवाई

Ago

पंचायत चुनाव के लिए मतदान दल रवाना, भोरंज की 15 पंचायतों में 26 मई को होगा मतदान

Ago

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Ago

पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?