संजु चौधरी, शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दसवें दिन सोमवार को सदन में आउटसोर्स कर्मियों का मुद्दा गूंजा। हिमाचल प्रदेश में 2021-22 के आंकड़ो के मुताबिक सरकारी विभागों व उपक्रमों में लगभग 19,916 कर्मी आउटसोर्स आधार पर तैनात हैं। हिमाचल वित्तीय नियम 2009 के तहत सरकारी विभागों में आउटसोर्स के माध्यम से सेवाएं लेने का प्रावधान हैं। यह जवाब मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़सर के कांग्रेसी विधायक इंद्र दत्त लखनपाल के सवाल के जवाब में विधान सभा में दिया।
मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने बजट में आउटसोर्स कर्मचारियों का वेतन 750 रुपए बढ़ाया हैं। चिकित्सा व यात्रा भत्ते का प्रावधान करने पर भी सरकार विचार कर रही है। कोशिश यही है की आउटसोर्स कर्मियों को निकाला न जाए।
बढ़ते कोरोना मामलों पर व्यक्त की चिंता
प्रदेश में कोरोना फ्री होने के बाद फिर से करोना के मामले लगातार बढ़ रहें हैं, जिस पर सीएम ने चिंता जाहिर की हैं। सीएम ने बढ़ते मामलों के मध्यनजर प्रदेश के लोगों व हिमाचल आने वाले पर्यटकों से मास्क पहनने का आग्रह किया हैं। उन्होंने कहा कि मामले बढ़े हैं लेकिन स्थिति चिंताजनक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
