अनिल कुमार,किन्नौर: प्रदेश की सुक्खू सरकार लगातार प्रदेश में विकास कार्यों को गति देने के लिए काम कर रही हैं। ख़ासकर बागवानी के हित में फैसले ले रही हैं। यह बात बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने किन्नौर के चौरा में लोगों को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के अंदर सेब बागवानों को मंडियों में सेब के अच्छे दाम नहीं मिल रहे थे। इस बाबत सरकार ने अब सेब मंडियों में सेब के दाम प्रति किलो के हिसाब से खरीदा जाएगा जिसकी सरकार की ओर से नोटिफिकेशन भी जारी कर दी गई हैं और बागवानों की अन्य समस्याओं व मांगो पर सरकार वचन बद्ध हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की सुखविंदर सिंह सरकार बागवानों, किसानों, व्यापारियों व हर वर्ग के लोगों की समस्याओं को निपटाने के साथ साथ प्रदेश के अंदर विकास कार्यों को गति देने पर बल दें रही है ताकि प्रदेश के अंदर विकास कार्यों के साथ लोगों की मांगे व समस्याएं सुलझाई जा सके।
बता दें कि प्रदेश के बागवानी राजस्व एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी 7 अप्रैल को किन्नौर ज़िला पहुंचे हैं। बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी का ज़िला में 13 अप्रैल तक प्रवास रहेगा। इस दौरान वे ज़िला के लोगों से मुलाक़ात करने के बाद समस्याओं का निपटारा करने के बाद ज़िला के अलाधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे व ज़िला की सबसे अहम बैठक लोकल एरिया डवलपमेंट फंड है जिसमे सभी अधिकारियो व परियोजना प्रभावित पंचायत प्रतिनिधियों के साथ भाग लेंगे जिसकी तिथि 13 अप्रैल रखी गई हैं। इस दौरान बागवानी मंत्री बागवानों से भी मिलकर समस्याओं को सुनेंगे।
