मंजूर पठान ,चंबा: पर्यटन नगरी डलहौजी अपनी खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया भर में मशहूर हैं जिसके चलते इस पुराने शहर की पानी की स्कीमों को अमृत योजना के तहत रिपेयर किया जाएगा। यहां के पानी के पुराने स्टोरेज टैंकों की मरम्मत की जाएगी। इसके लिए अमृत योजना के तहत 30 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत हुई हैं। इस राशि से पुराने शहर डलहौजी के तहत आने वाले सभी क्षेत्रों की पानी की स्कीमों को रिपेयर किया जाएगा ताकि पर्यटन नगरी डलहौजी के आसपास क्षेत्रों को स्वच्छ पानी की सुविधा मिल सके।
इसके अलावा डलहौजी के 1 वार्ड को 24 घंटे पानी देने की भी योजना विभाग ने तैयार की हैं। बता दें कि डलहौजी नगर परिषद के क्षेत्र में आने वाले पानी के मीटरों को डिजिटल किया जाएगा। डलहौजी नगर परिषद और अन्य क्षेत्रों में काफी साल पहले पानी की पाइपों को बिछाया गया था और कई पानी के स्टोरेज टैंक बनाएं थे लेकिन पिछले काफी सालों से इनकी रिपेयर नहीं हुई है जिसके चलते अब जल शक्ति विभाग ने अमृत योजना के तहत इस कार्य को करेगा।
डलहौजी जल शक्ति मंडल के अधिशाषी अभियंता आरसी ठाकुर ने बताया की सरकार की ओर से अमृत योजना के तहत तीस करोड़ रुपए स्वीकृत हुए हैं। इससे डलहौजी जन्द्रिघाट सहित कई क्षेत्रों में पुरानी पाइप लाइनों को दुरस्त किया जाएगा। इसके अलावा जो पुराने पानी के स्टोरेज टैंक है उन्हे भी ठीक किया जाएगा। इसके साथ डलहौजी के एक वार्ड में 24 घंटे पानी देने की योजना है साथ ही डलहौजी में नगर परिषद के तहत आने वाले सभी पानी के मीटर डिजिटल किए जाएंगे ।
