शिमला,संजु चौधरी(TSN)-दस मार्च से हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो रहा है।जिसको लेकर विधानसभा सचिवालय ने तैयारियां शुरू कर दी है।सत्र से पहले सुरक्षा,सर्वदलीय बैठक जैसी सभी औपचारिताएं पूरी की जाएंगी।
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां ने बताया कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 10 मार्च से शुरू हो रहा है।जिसको लेकर विधानसभा सचिवालय ने तैयारियां शुरू कर दी है।उन्होंने बताया कि सत्र से पहले सुरक्षा,सर्वदलीय बैठक जैसी सभी औपचारिताएं पूरी की जाएंगी।विधानसभा में हुई नियुक्तियों को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवाल पर उन्होंने कहा कि जिन नियमों के तहत भाजपा के कार्यकाल के दौरान नियुक्तियां हुई उन्हीं नियमों के तहत अब नियुक्तियां हुई है।
