संजु चौधरी, शिमला: शिमला नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा बुधवार को उम्मीदवारों पर मंथन करने जा रही हैं। इसको लेकर बैठक का आयोजन किया गया जिसमें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी शामिल होंगे। बुधवार को सुबह ही अनुराग ठाकुर शिमला पहुंचे और दोपहर बाद शिमला के मॉल रोड रिज मैदान की सैर करने पहुंच गए, जहां पर उन्होंने लोगों से भी इस दौरान मुलाकात की और प्रदेश की सूक्खु सरकार सहित विपक्षी दलों पर निशाना साधा।
अनुराग ठाकुर ने कहा की 3 महीने में ही कांग्रेस सरकार की लोकप्रियता कम हो गई हैं ओर लोग सरकार से नाराज हैं। वहीं सरकार अपनी साख बचाने के लिए नगर निगम चुनाव में ओछे हथकंडे अपनाने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जिन दांवपेच को लेकर कांग्रेस जानी जाती हैं वह नगर निगम चुनावों में अपनाए जा रहे हैं। नगर निगम के चुनावी रोस्टर में महिलाओं के आरक्षण अनुसूचित जाति के आरक्षण के मापदंड अलग-अलग होते हैं, लेकिन लाभ लेने के लिए आरक्षण से भी छेड़छाड़ की गई साथ ही वोट बनाने से लेकर सभी काम फर्जी तरीके से ही किए जा रहे हैं।
वहीं दिल्ली में विपक्षी दलों की हुई बैठक को लेकर अनुराग ठाकुर ने निशाना साधा ओर कहा कि ये जो अलग-अलग दल आपस में मिल रहे हैं ये भ्रष्टाचार के दलदल में बुरी तरह से घिरे हुए हैं। न नीति एक जैसी है ना एक विचारधारा एक जैसी है और ना ही नियत साफ हैं। यह केवल अपनी साख बचाने के लिए जीत दर्ज करने के लिए एक साथ आने का प्रयास कर रहे हैं। यह पहली बार नहीं हुआ हैं, बल्कि कई बार एक साथ आए हैं। महा ठग बंधन जब-जब बना लोगों ने उनका चेहरा देखा और लोगों ने इनका भ्रष्टाचार दिखता हैं। देश की जनता ने इन्हें न तो 2014 में स्वीकार किया ना 2019 में किया लोगों को अब साफ दिखता हैं कि कांग्रेस और कुछ ऐसे दल और झूठे वादे करते हैं और सत्ता में आने के बाद पूरे नहीं करते और भ्रष्टाचार करने का काम करते हैं। भाजपा ने जो कहा वह करके दिखाया हैं। मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया में तेजी बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था वाला देश बना हैं। भारत अर्थव्यवस्था में पांचवें नंबर पर दुनिया में बनकर सामने आए हैं सभी क्षेत्रों में भारत एक के बाद दूसरे स्थान पर आया हैं,मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था आगे बढ़ी हैं।
भ्रष्टाचार के लिए जानी जाती हैं अशोक गहलोत की सरकार
सचिन पायलट के अनशन पर बैठने पर अनुराग ने कहा कि अशोक गहलोत की सरकार भ्रष्टाचार के लिए जानी जाती हैं। राजस्थान में कानून व्यवस्था चरमरा गई। महिलाओं के साथ उत्पीड़न होना जैसी घटनाएं वहां पर हो रही हैं ओर पुलिस हाथ पर हाथ रख पर बैठ हुई हैं। कई स्कैम पेपर लीक के सामने आए है ओर वैक्सीन में जो भ्रष्टाचार हुआ उसमें राज्यस्थान सबसे आगे हैं। उन्होंने कहा की अशोक गहलोत की सरकार से कांग्रेस छुटकारा पाना चाहती हैं, सचिन पायलट ने पहले भी अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला था।
जिस पार्टी की नींव झूठ पर हो वह कर रही सत्याग्रह
इस दौरान अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा और कहा कि जिस पार्टी की नींव झूठ पर हो सत्याग्रह कर रही हैं। राहुल गांधी को सत्याग्रह का मतलब तक पता नहीं हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने पिछड़े समाज का अपमान किया हैं और यह अपमान एक बार नहीं कई बार कर चुके हैं। लोगों से माफी तक नहीं मांगी और उनका अहंकार सामने आया हैं। कोर्ट ने उन्हें 2 साल की सजा सुनाई और उस फैसलें के खिलाफ अपील करने के बजाए सड़कों पर ड्रामा करने लगे हैं, लेकिन देश की जनता इनके झांसे में नहीं आने वाली। राहुल गांधी बेनकाब हो चुके हैं और अब अयोग्य घोषित हो चुके हैं और अब वे सांसद भी नहीं रहे हैं।
