By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: राज्यपाल ने किया क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र मशोबरा का दौरा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > राज्यपाल ने किया क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र मशोबरा का दौरा
himachalNews

राज्यपाल ने किया क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र मशोबरा का दौरा

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2023/04/12 at 9:02 PM
Share

शिमला : चन्द्रिका – राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने वैज्ञानिकों को सलाह दी कि वे संस्थानों से बाहर निकलकर किसानों और बागवानों के बीच जाएं और उन्हें प्राकृतिक कृषि की जानकारी दें। इससे वे इस कृषि पद्धति को पूर्ण रूप से जरूर अपनाएंगे। राज्यपाल ने आज शिमला के निकट क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र मशोबरा का दौरा किया। केंद्र का यह उनका प्रथम दौरा था। उन्होंने आदर्श मॉडल के रूप मेें विकसित किए गए इस केंद्र में प्राकृतिक रूप से तैयार किए गए उद्यान का अवलोकन भी किया।

वैज्ञानिकों को दी बागवानों के खेतों में जाकर जानकारी देने की सलाह

वैज्ञानिकों द्वारा तैयार इस कृषि पद्धति के परिणामों को देखकर राज्यपाल काफी प्रभावित हुए। उन्होंने बागवानी विश्वविद्यालय और सुभाष पालेकर प्राकृतिक कृषि परियोजना से जुड़े अधिकारियों को उनके इस प्रयास के लिए बधाई दी। बागवानी विश्वविद्यालय द्वारा क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र में ‘‘प्राकृतिक खेती-सुरक्षित विकल्प’’ विषय पर किसानों और वैज्ञानिक की परिचर्चा कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राज्यपाल ने कहा कि प्राकृतिक कृषि कर रहे किसान आज न केवल अपनी आय में वृद्धि कर रहे हैं बल्कि प्रदेश सकल घरेलु उत्पाद भी बढ़ा रहा है।

हिमाचल के प्राकृतिक उत्पाद की मांग अब विदेशों तक

किसानों के सुझाव और उनकी प्रतिक्रिया सुनकर शुक्ल इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने बागवानों के खेतों तक जाने की इच्छा जाहिर की। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्राकृतिक खेती कर रहे बागवानों की मदद के लिए विश्व बैंक आगे आ रहा है और जापान और अन्य देशों के लोग दौरा कर रहे हैं। उनकी मेहनत का पसीना गुणात्मक उत्पाद के रूप में विदेशों में भी खुशबू दे रहा है। उन्होंने कहा कि आज यह स्थिति बन गई है कि बड़े बागवान स्वरोजगार देने के लिए आगे आ रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि प्राकृतिक कृषि में हिमाचल प्रदेश आने वाले समय में आदर्श राज्य बनकर उभरेगा।

इस अवसर पर, राज्यपाल और लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला ने केंद्र के परिसर में पौधारोपण भी किया। इससे पूर्व, डॉ. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेश्वर सिंह चंदेल ने कहा कि पहली बार ऐसी कृषि पद्धति देश में विकसित की गई है जो किसानों और वैज्ञानिकों के समन्वय से तैयार की गई है। किसानों को केंद्र मेें रखकर प्राकृतिक कृषि पद्धति को कार्यान्वित किया गया है और इसे किसानों पर बल पूर्वक थोपा नहीं गया है। किसान व बागवान इसे स्वैच्छा से अपना रहे हैं और इस की सफलता उनपर ही निर्भर करती है।
इस अवसर पर, सुभाष पालेकर प्राकृतिक कृषि के परियोजना निदेशक नरेश ठाकुर ने कहा कि इस परियोजना के अन्तर्गत हर पंचायत में प्राकृतिक कृषि के मॉडल फार्म विकसित किए जाएंगे और 100 ऐसे गांवों चयनित किए जाएंगे, जहां हर किसान व बागवान प्राकृतिक कृषि को अपनाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा दे रही है और इसके लिए बजट में प्रावधान किया गया है। निदेशक अनुसंधान डॉ संजीव चौहान ने केंद्र की विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। इससे पूर्व, वैज्ञानिक डॉ. ऊषा शर्मा ने सेब में प्राकृतिक खेती पर अपनी प्रस्तुति दी।

TAGGED: Shimla Regional Horticulture Research and Training Center Mashobra
Chandrika April 12, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article शिमला पहुंचते ही केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रदेश सरकार सहित विपक्षी दलों पर साधा निशाना,गठबंधन को करार दिया ठग बंधन
Next Article सोलन क्षेत्रीय अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट बन्द…भाजपा ने दी ये चेतावनी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

2 साल से तैयार मेडिकल कॉलेज अब तक शुरू नहीं,अनुराग ठाकुर ने देरी पर उठाए सवाल

Ago

अध्ययन अवकाश पर सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा पूरा वेतन, राज्य सरकार ने बदले नियम

Ago

आना में 60 लाख से बनी सब्जी मंडी का उद्घाटन, चुराह के किसानों-बागवानों को मिलेगा बड़ा लाभ

Ago

मानवता का अनूठा उदाहरण: चिंतपूर्णी में घायल बैल को मिला नया जीवन

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?