अरविंदर सिंह, हमीरपुर: चुनाव के समय में नेताओं के साथ ही अब पार्टी कार्यकर्ता और पार्टियों के समर्थक भी अपनी पार्टियां ओर सर्मथन में बदलाव करते नज़र आ रहे है। इसी कड़ी में आज नादौन विधानसभा की बेला पंचायत से अशोक बैंस और विशाल ने भाजपा का दामन छोड़ कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है।
अशोक बैंस और विशाल ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं नादौन के विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू की ओर से नादौन के विकास के लिए गए अतुलनीय कार्य से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा है। इन दोनों का विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पार्टी में हार पहना कर स्वागत किया। इस मौके पर बेला पंचायत के उप प्रधान अजय अत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोती जोशी भी मौजूद रहे।
