भावना,शिमला: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में आज से सभी आधिकारिक काम हिंदी भाषा में किए जाएंगे। यह फैंसला आज हिंदी दिवस के मौके पर एचपीयू के हिंदी विभाग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एचपीयू के कुलपति प्रो.सत प्रकाश बंसल ने लिया है।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने कहा कि हिंदी भाषा की महत्ता बनाए रखने के लिए हर साल हिंदी दिवस का आयोजन किया जाता है। आज दुनिया भर के 180 देशों में हिंदी दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिंदी दिवस के मौके पर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने भी कई बड़े फैसले लिए है,जिसमें से आज एक फैंसला यह भी है किआज से विश्वविद्यालय के सभी आधिकारिक काम हिंदी भाषा में ही किए जाएंगे।
कुलपति ने जानकारी दी कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय प्रदेश सरकार से के साथ एक एमओयू साइन करेगा। इस एमओयू में विश्वविद्यालय हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार की मदद करेगा। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय 15 अंतरराष्ट्रीय एमओयू भी साइन करने जा रहा है। इस अवसर पर कुलपति ने हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्धता जाहिर की है।
