By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: आश्रय शर्मा बोले…उसी को टिकट मिलना चाहिए, जिसका वोट हो मंडी संसदीय क्षेत्र में
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > आश्रय शर्मा बोले…उसी को टिकट मिलना चाहिए, जिसका वोट हो मंडी संसदीय क्षेत्र में
himachalpolitical

आश्रय शर्मा बोले…उसी को टिकट मिलना चाहिए, जिसका वोट हो मंडी संसदीय क्षेत्र में

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/01/08 at 2:24 PM
Share

मंडी :धर्मवीर (TSN)- मंडी संसदीय क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी रहे आश्रय शर्मा ने जारी बयान में कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र में मंडी संसदीय के स्थाई निवासी और जिसका वोट मंडी संसदीय क्षेत्र में हो, उसी को टिकट मिलना चाहिए,क्योंकि मंडी के हितों की लड़ाई वह नेता ही लड़ सकता है जिसको मंडी के मुद्दों की धरातल पर जानकारी हो।

बाहरी लोगों को मौका मिला तो किया ये काम

आश्रय शर्मा ने कहा कि पूर्व में जब भी बाहरी लोगों को मौका मिला तो उन्होंने केवल अपनी राजनैतिक टूरिज्म के बहाने मंडी का यदा – कदा दौरा किया और किसी भी नई योजना पर काम नहीं कर पाए, जबकि स्वर्गीय पंडित सुखराम ने इस क्षेत्र के विकास को एक नया आयाम दिया था। आश्रय ने कहा कि उन्होंने अभी कुल्लू का दौरा किया था तो उन्हे वहां होटलियर्स ने बताया कि नेशनल हाइवे की खराब हालत से पर्यटन को धक्का लगा है। उसके पुनर्निर्माण के लिए जिस तरह से सांसद को दिल्ली में अपनी आवाज उठानी चाहिए थी, वह नहीं हो पाया है। आश्रय ने कहा कि वह स्वयं इस मुद्दे को लेकर जल्द ही केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर इस कार्य को जल्दी करवाने की मांग करेंगे। आश्रय ने कहा कि हर बार की तरह अब जब चुनाव मुहाने पर हैं तो चुनाव लड़ने के इच्छुक अब भुभु जोत निर्माण, नमक की खानों के लिए विशेष योजना की बात करेंगे परंतु हैरानी यह होती है कि चुनाव के बाद वह इसे भूल जाते हैं।

आश्रय ने कहा कि पिछले चुनाव में ढाई लाख लोगों ने उनको वोट दिए थे और चुनाव हारने के बाद भी वो लगातार लोगों से संपर्क में रहे हैं क्योंकि मंडी संसदीय क्षेत्र उनका परिवार है जिससे उनका नाता स्वर्गीय पंडित सुखराम के समय से है। आश्रय ने कहा कि मंडी के हितों की बात वह अंतिम दम तक करते रहेंगे क्योंकि उनके दादा की आखिरी इच्छा थी कि वह इस संसदीय क्षेत्र को मॉडल क्षेत्र के रूप में विकसित करें और विशेषकर ट्राइबल क्षेत्र भी विकास की धारा में जुड़ सके।

TAGGED: Former candidate, Mandi Ashray Sharma
Chandrika January 8, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article पुरानी मंडी से नहीं जुड़ पाया पड्डल वार्ड…विभाग से जनता नाराज..शिवरात्रि से पहले पुल तैयार करने की मांग
Next Article पैरालिसिस को मात देकर आत्मनिर्भरता की मिसाल बनी हरदीप कौर…सालाना कमा रही है अढ़ाई से तीन लाख
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नीट पेपर लीक मामले पर बिलासपुर में एनएसयूआई का प्रदर्शन, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

Ago

नगर परिषद चंबा चुनाव: कांग्रेस ने बहुमत का जताया भरोसा

Ago

नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला से 12.46 ग्राम चिट्टा बरामद

Ago

स्वदेशी अपनाने से मजबूत बनेगा भारत: विनय शर्मा ने चिंतपूर्णी मंदिर में की पूजा, जनता से की अहम अपील

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?