By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: पुरानी मंडी से नहीं जुड़ पाया पड्डल वार्ड…विभाग से जनता नाराज..शिवरात्रि से पहले पुल तैयार करने की मांग
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > पुरानी मंडी से नहीं जुड़ पाया पड्डल वार्ड…विभाग से जनता नाराज..शिवरात्रि से पहले पुल तैयार करने की मांग
himachalNews

पुरानी मंडी से नहीं जुड़ पाया पड्डल वार्ड…विभाग से जनता नाराज..शिवरात्रि से पहले पुल तैयार करने की मांग

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2024/01/08 at 10:52 AM
Share

मंडी : धर्मवीर (TSN)-मंडी शहर में ब्यास नदी पर नगर निगम के दो वार्डो को जोड़ने वाला पुल 5 वर्ष बीत जाने के बाद भी बनकर तैयार नहीं हो पाया है। पुरानी मंडी को पड्डल वार्ड और बस स्टैंड के साथ जोड़ने के लिए इस पुल का निर्माण किया जा रहा है। 2017 में इस पुल का शिलान्यास किया गया था और उस वक्त इसे फुटब्रिज के तौर पर बनाया जा रहा था। लेकिन बाद में इसके डिजाईन में बदलाव किया गया और इसे मोटरेबल कम फुटब्रिज बनाने का निर्णय लिया गया।

पहले फुटब्रिज पर 3 करोड़ 35 लाख का खर्च आना था जो बाद में मोटरेबल ब्रिज बनाने के चलते अब इसपर 10 करोड़ 91 लाख की राशि खर्च की जा रही है। वर्ष 2018 में इस पुल का निर्माण कार्य शुरू हुआ। बीच में कोरोना और अन्य कारणों से काम रूकता रहा और यही इसके निर्माण की देरी की वजह भी बना। स्थानीय निवासी एस.आर. राजू, करूण शर्मा और भारत भूषण ने सरकार और विभाग से इस पुल को शिवरात्रि महोत्सव से पहले तैयार करने की मांग उठाई है। लोगों का कहना है कि पुरानी मंडी के लोगों को बस स्टैंड, पड्डल और मंडी शहर जाने के लिए काफी घुमकर जाना पड़ता है। जबकि पुल बन जाने से उन्हें आने-जाने में आसानी होगी। लेकिन निर्माण कार्य में हो रही देरी के कारण लोग विभाग की कार्यप्रणाली से खफा हैं।

शिवरात्रि महोत्सव से पहले पुल को तैयार करने की है पूरी योजना

लोक निर्माण विभाग मंडी मंडल के अधिशाषी अभियंता बी.सी. नेगी ने बताया कि पुल का निर्माण कार्य जारी है और इसे शिवरात्रि महोत्सव पहले तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। पुल के पास भूमि अधिग्रहण की कुछ प्रक्रिया शेष रह गई और इसका प्रोसेस चला हुआ है। जल्द ही सारा प्रोसेस कंपलीट करके पुल जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।

TAGGED: could not be connected, Mandi Paddal ward, to the old market
Chandrika January 8, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article अंदरौली में एडवेंचर स्पोर्टस मेले का आगाज,अंदरौली को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने पर खर्च होंगे 10 करोड़
Next Article आश्रय शर्मा बोले…उसी को टिकट मिलना चाहिए, जिसका वोट हो मंडी संसदीय क्षेत्र में
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मेडस्वान क्रिकेट लीग 2026 के अंतर्गत सुंदरनगर में रोमांचक मुकाबलों का आयोजन

Ago

गोविंद सागर झील में युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Ago

संक्रांति पर माता चिंतपूर्णी धाम में उमड़ी भक्तों की भीड़, 15 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Ago

सरकारी दस्तावेज में कथित बदलाव पर आयुष विभाग सख्त, जांच के बाद होगी कार्रवाई

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?