शिमला,संजु चौधरी(TSN)-विधानसभा बालूगंज रोड़ पांच माह बाद वाहनों के लिए खोल दिया गया है।मानसून की बरसात के दौरान ये सड़क पूरी बह गई थी।जिसको बनाने के लिए 6 से 7 करोड़ रुपए की डीपीआर केन्द्र को भेजी गई है लेकिन उसको आने में वक्त लग सकता है।इस बीच अस्थाई सड़क बनाकर इसे आज से खोल दिया गया है।
शिमला के विधायक हरीश जनार्था ने कहा कि आज से इसे वाहनों के लिए खोल दिया। उन्होंने बताया कि नई तकनीक से नगर निगम शिमला और पीडब्ल्यूडी विभागने इस रोड़ को तैयार किया है।सड़क बनाने के लिए राफ्ट बीम लगाए गए हैं। जिस पर एक करोड़ की लागत आई है।फिलहाल छोटे वाहनों के लिए इस रोड़ को खोला गया है।बड़े वाहनों के यहां से गुजरने के लिए अभी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।
