अरविंदर सिंह,हमीरपुर(TSN): हमीरपुर में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की ओर से करवाए जा रहे विकास के काम अगर स्थानीय आजाद विधायक को नजर नहीं आ रहे हैं तो फिर इसके लिए इतना ही कहूंगा कि जिस थाली में खा रहे हैं उसी में छेद कर रहे हैं। यह बात विधानसभा चुनाव में हमीरपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रहे डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा ने हमीरपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने हमीरपुर के हर दौर में करोड़ों के विकास कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास किए हैं, लेकिन यह आजाद विधायक को क्यों नजर नहीं आ रहे हैं जबकि मुख्यमंत्री ने उन्हें हर जगह मान सम्मान दिया हैं। हर उद्घाटन पट्टिका पर बाकायदा उनका नाम लिखा गया हैं।
आजाद विधायक पर तलख होते हुए पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि हमीरपुर नगर परिषद में किसे पार्षद मनोनीत करना है यह कांग्रेस हाई कमान और मुख्यमंत्री तय करेंगे। इसके लिए आजाद विधायक से राय लेने की कोई जरूरत नहीं हैं । उन्होंने कहा कि पार्टी और संगठन से ही सरकारी बनती है और इसमें कर्मठ कार्यकर्ताओं का पूरा ध्यान रखा जाता हैं, जिन्होंने बरसों पार्टी के लिए मेहनत की होती हैं।
उन्होंने कहा कि हमीरपुर में जिन चार लोगों को पार्षद मनोनीत किया गया है वह सालों से पार्टी की सेवा करते आए हैं। उन्हें मनोनीत करने पर वह मुख्यमंत्री का आभार जताते हैं। वर्मा ने कहा कि पार्टी और संगठन ही सरकारों को चलती हैं। मुख्यमंत्री हमीरपुर के संगठन में हर एक कार्यकर्ताओं को व्यक्तिगत रूप से जानते हैं ऐसा भ्रम पैदा करने वाले लोगों पर उन्हें दया आ रही हैं।
