अरविंदर सिंह,हमीरपुर: बाबा बालक नाथ ट्रस्ट सामाजिक सराकोर से जुड़ी अपनी जिम्मेवारियों को पूरा करने के लिए दो कदम आगे जाकर निक्षय मित्र की भूमिका भी निभाने जा रहा हैं। ट्रस्ट ने निर्णय लिया है कि हमीरपुर जिला के 50 टीबी मरीजों की जिम्मेवारी उठाते हुए उनको दवाई और अन्य जरूरी सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। भारत सरकार की निक्षय मित्र योजना के तहत ही टीबी रोगियों को न्युट्रिशन व कांउंसलिंग की सुविधा दी जाती हैं ओर इसमें लोगों और संस्थाओं को प्रोत्साहित किया जाता है कि वे टीबी के मरीजों के स्वस्थ होने में सहायता करने के लिए आगे आएं। हमीरपुर जिला को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में यह एक बड़ा कदम होगा।
उपायुक्त हमीरपुर एंव बाबा बालक नाथ ट्रस्ट के चेयरमैन हेम राज वैरवा ने बताया कि बाबा बालक ट्रस्ट ने निर्णय लिया है कि निक्षय मित्र योजना के तहत टीबी के मरीजों को जरूरी सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए 50 मरीजों को गोद लेगा। आगामी 6 महीनों के लिए जब तक की उनका इलाज चलता हैं। उन्हें न्युट्रिशन, जरूरी दवाईयां ओर काउंसिलिंग का सारा खर्च बाबा बालक नाथ ट्रस्ट उठाएगा।
