By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: यूपी के बाबाओं ने चैलचौक निवासी को लगाया चूना..सम्मोहित कर ऐंठे 1,61,000 रुपये
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > crime > यूपी के बाबाओं ने चैलचौक निवासी को लगाया चूना..सम्मोहित कर ऐंठे 1,61,000 रुपये
crimehimachal

यूपी के बाबाओं ने चैलचौक निवासी को लगाया चूना..सम्मोहित कर ऐंठे 1,61,000 रुपये

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2024/07/08 at 9:03 PM
Share

मंडी:धर्मवीर (TSN)-गोहर उपमंडल के तहत आने वाले चैलचौक कस्बे में चिकन के थोक विक्रेता पूर्ण चंद से दो बाबाओं ने 1,61,000 रूपये ऐंठ लिए। बताया जा रहा है कि यह बाबा यूपी नंबर की गाड़ी यूपी 21 बीसी 3472 में सवार होकर आए थे। इन्होंने चिकन विक्रेता पूर्ण चंद के पास जाकर उसे तिलक लगाया और घर पर जाकर चाय पीने की इच्छा जाहिर की। पूर्ण चंद बाबाओं का आदर सत्कार करते हुए उन्हें अपने घर ले गया। इसके बाद बाबा लोग जो-जो बोलते रहे पुर्ण चंद वैसा ही करता रहा। चाय पीने और खाना खाने के बाद बाबाओं ने पूर्ण चंद से कुछ पैसों की मांग की। पुर्ण चंद ने 1100 रुपए जेब से निकाले और बाबाओं को दे दिए। बाबा बोले कि ये तो बहुत कम है,तो पुर्ण चंद ने 11 हजार रुपए दे दिए। उसके बाद कुछ और पैसे की मांग की तो पूर्ण चंद ने 50 हजार रुपये और निकाले और बाबाओं को दे दिए। बाबाओं ने कहा कि हमें और पैसे दो नहीं तुम्हारे यहां समाधि लगा कर बैठ जाएंगे। ऐसा सुनने के बाद पूर्ण चंद ने उन्हें घर से 1 लाख रुपए और निकाल कर दे दिए।

बाबाओं के जाने के बाद होश में आते ही पुर्ण चंद ने पुलिस को दी शिकायत

पूर्ण चंद ने बताया गत वर्ष आपदा के कारण उसकी बेटी का घर क्षतिग्रस्त हो गया था बेटी को मकान बनाने के लिए बैंक से 2 लाख निकाले थे जिसमें से 1,61 हजार रुपए तथाकथित बाबाओं ने उससे ऐंठ लिए। पुर्ण चंद ने बताया कि बाबाओं के जाने के बाद उसे और उसके परिवार वालों को गहरी नींद आने लगी। शाम के वक्त जब नींद खुली तो देखा कि उन्हें 1,61,000 हजार रुपए का चूना लग गया है। पुर्ण चंद ने तुरंत पुलिस स्टेशन गोहर जाकर सारी घटना बताई। गोहर थाना पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगालकर बाबाओं की गाड़ी की तलाश शुरू की तो गाड़ी सहित 4 बाबे नेरचौक बाजार से धर लिए। पुलिस ने बाबाओं से 1 लाख 61 हजार रुपये वापिस पुर्ण चंद को दिला दिए। पूर्ण चंद ने बताया कि उसे कुछ भी अता पता नहीं चल रहा था कि वह क्या कर रहा है और क्या नहीं। खुद को एक तरह से बाबाओं के वश में पाकर हर वो काम करता गया तो वो कहते गए। थाना प्रभारी गोहर लाल सिंह व पुर्ण चंद ने आम लोगों से अपील की है कि इस तरह के बाबाओं को अपने घरों में ना आने दें, न ही किसी तरह का पैसा दें और न ही इनकी सेवा करें। यह लोग ठग हैं और किसी भी भेष में आकर लोगों को ठगकर चले जाते हैं। थाना प्रभारी गोहर लाल सिंह ने बताया कि बाबाओं को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। जबकि उनका एड्रेस वह पूरा अता-पता पुलिस ने अपने पास नोट कर लिया है।

TAGGED: Mandi Babas of UP duped a Chail Chowk resident
Chandrika July 8, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सीएम मीडिया एडवाइजर का दावा… कांग्रेस जीतेगी तीनो उप चुनाव, डराने धमकाने का भाजपा का रहा है मॉडल
Next Article सचिन पायलट ने बोला भाजपा पर जोरदार ह*मला..कांग्रेस प्रत्याशी के लिए किया प्रचार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

खेलों से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती है : मुख्यमंत्री

Ago

एचपीटीडीसी के आठ होटलों के निजीकरण के खिलाफ कर्मचारियों का बिगुल, धर्मशाला में जोरदार प्रदर्शन

Ago

एचएफआरआई ने इको टास्क फोर्स के जवानों को वन प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण का दिया विशेष प्रशिक्षण

Ago

शहर से गांव तक मजबूत होगी पेयजल, सिंचाई और सीवरेज व्यवस्था – मुकेश अग्निहोत्री

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?