विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के नारी चिंतपूर्णी गांव में स्थित मां बगलामुखी मंदिर में शुक्रवार को बंगलामुखी जयंती के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में हाजिरी भर सुख समृद्धि की कामना की। मंदिर प्रशासन की ओर से दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए लंगर की भी व्यवस्था की गई।
मंदिर के पुजारी यशपाल कौल शास्त्री ने बताया 1983 से हर वर्ष इस मंदिर में बगलामुखी जयंती का आयोजन किया जाता हैं। इस मंदिर को मां बगलामुखी जयंती के मौके पर ही श्रद्धालुओं के लिए खोला जाता हैं। बगलामुखी जयंती के मौके पर विशेष हवन का भी आयोजन किया जाता है जो कि सुबह से लेकर देर रात तक चलता हैं। इसके अलावा उन्होंने बगलामुखी जयंती की शुभकामनाएं भी माता के सभी भक्तों को दी।
