संजीव महाजन,नूरपुर: नूरपूर ब्लॉक की जाछ पंचायत में मां बगलामुखी जयंती के अवसर पर दुकानदारों ने मिलकर प्रथम लंगर का आयोजन किया। इस लंगर में हर आने जाने वाले लोगों ने व पंचायत वासियों ने प्रसाद ग्रहण किया ।
अनु शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को जाछ पंचायत में मां बगलामुखी माता जयंती के अवसर पर लंगर लगाया गया। काफी संख्या में लोगों ने यहां नगर में प्रसाद ग्रहण करने के साथ ही मां बगलामुखी का आशीर्वाद भी प्राप्त किया हैं।
अमित कुमार ने कहा कि मां बगलामुखी जयंती के अवसर पर पहली बार जाछ पंचायत में दुकानदारों ने मिलकर लंगर का आयोजन किया हैं। हम सभी आने जाने वालों से लंगर प्रसाद ग्रहण करने के आग्रह कर रहे हैं और हम सब का सहयोग देने के लिए धन्यवाद करते हैं।
