नालागढ़ :जगत सिंह -उपमंडल नालागढ़ के तहत पिछले दो दिनों से हो रही तेज बारिश के कारण नालागढ़ के रामशहर में बाली मझेड गांव अब धसना शुरू हो चुका है, जहां मकानों में जगह-जगह दरारे आ चुकी है ।
वहीं सड़कों खेतों और अन्य जगहों पर भी दरारे साफ तौर पर देखी जा सकती है, पूरे गांव के धसने की खबर के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गांव का दौरा किया और दौरा करने के बाद पूरे गांव को अनसेफ घोषित करते हुए गांव वासियों को गांव खाली करने के निर्देश दे दिए गए हैं। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से पीड़ित परिवारों को फोरी राहत राशि के तौर पर जहां तीन -तीन हजार दिए हैं वहीं उनको पशु एवं अपने लिए रहने के लिए दो-दो तिरपाल भी उपलब्ध करवाई गई है और साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों ने गांव के धसने वाले 8 परिवारों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही उनके लिए मकान बनाने के लिए मदद सरकार की ओर से करवाई जाएगी।
