Bilaspur,Subhash (TSN)-पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने गोलीकांड मामले में पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई को लेकर संतोष प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस की तत्परता से अब तक तीन शूटर जेल की सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं, लेकिन चौथे शूटर की गिरफ्तारी न होना अभी भी चिंता का विषय है।
बंबर ठाकुर ने आरोप लगाया कि चौथे शूटर को कुछ प्रभावशाली लोग छिपा रहे हैं,जिन्होंने उसे फिरौती भी दी थी। उन्होंने इस पूरे मामले में भाजपा के शीर्ष नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग नहीं चाहते कि चौथा शूटर पुलिस की पकड़ में आए, क्योंकि उसके पकड़े जाने से कई बड़े नामों का पर्दाफाश हो सकता है।पूर्व विधायक ने दावा किया कि उन्होंने एम्स में हो रहे कथित घोटालों का खुलासा किया था,जिसके चलते उन पर शूटरों के माध्यम से हमला करवाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पूरा हमला घोटालों को दबाने की साजिश का हिस्सा था।बंबर ठाकुर ने यहां तक कहा कि भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल चिट्टा और तस्कर गैंग के सरगना हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि जहाँ अन्य भाजपा नेताओं ने गोलीकांड की निंदा की,वहीं त्रिलोक जमवाल ने एक बार भी शूटरों की गिरफ्तारी की मांग नहीं की और इस घटना पर चुप्पी साधे रखी,जिससे यह जाहिर होता है कि वे इस मामले से संतुष्ट हैं।
