Shimla,Sanju(TSN)-हिमाचल प्रदेश में पर्यटन सीजन की शुरुआत के साथ ही बड़ी तादात में पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।गर्मियों सीजन को लेकर होटल कारोबारियों में अच्छे कारोबार की उम्मीद है।दरअसल बीते 2 पर्यटन सीजन में पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों ने मायूसी देखी जा रही थी।जिसके लिए यहां पर मौसम की मार बड़ा कारण माना जा रहा है।बीते विंटर सीजन में न के बराबर बर्फबारी हुई,यही नहीं इससे पहले भी भारी बरसात से पर्यटन कारोबार पर इसका असर देखा गया।लेकिन इस बार गर्मियों के सीजन में मैदानी इलाकों में अप्रैल के शुरुआत में ही चिलचिलाती गर्मी पड़ने लगी है।यही कारण है कि अभी से ही बड़ी तादात में सैलानी पहाड़ों का रुख करने लगे हैं। इस हफ्ते लॉन्ग वीकेंड पर अभी से ही एडवांस बुकिंग होने से कई होटल जेम पैक हो गए हैं।
बड़ी तादात में अभी से ही पर्यटक करने लगे पहाड़ों का रुख
पहाड़ों की रानी शिमला अपने मौसम के लिए देश दुनिया में मशहूर है।यही वजह है कि देश ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटकों की पहली पसंद शिमला है। लेकिन बीते कुछ समय से मौसम की बेरुखी के कारण ही अब पर्यटक पहाड़ों से मुंह फेरने लगे हैं।शिमला के होटल कारोबारियों का कहना है कि बीते 2 सीजन में पर्यटन कारोबार पर बड़ा असर देखा गया है। लेकिन इस बार आगामी पर्यटन सीजन के लिए कमर कस चुके हैं।होटलों में पारंपरिक खान पान के साथ साथ विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।इस बार गर्मियों के सीजन की शुरुआत में ही बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचने लगे हैं। पर्यटन कारोबार में मंदी की मार झेल रहे कारोबारियों में बड़े उछाल की उम्मीद है।
वहीं पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक राजीव कुमार ने बताया कि पर्यटन निगम के होटलों में भी सैलानी अभी से ही एडवांस बुकिंग करीब 60 फीसदी तक कर चुके हैं।राज्य भर में सैलानियों को आकर्षित करने के लिए निगम के होटलों में विशेष रूप से कई आयोजन किए जा रहे हैं। इसके साथ ही हिमाचली व्यंजन का भी विशेष मेन्यू बनाया गया है। राजीव कुमार ने कहा कि पर्यटन विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।इस हफ्ते लॉन्ग वीकेंड से पहले ही बड़ी तादात में पर्यटक पहुंचने लगे हैं। इस हफ्ते भी 80 से 90 फीसदी ऑक्यूपेंसी देखी जा रही है।
