नाहन /देवेन्द्र कुमार – जिला सिरमौर के त्रिलोकपुर में अश्विन नवरात्रि मेला के दौरान कालाआम क्षेत्र के विभिन्न उद्योगों विशेषकर कागज के कारखानों के उत्पादन की पूर्ती के लिए तूड़ी और भूसे से लदे ट्रक और ट्रेक्टर आदि वाहनों के परिचालन पर प्रतिबन्ध रहेगा। 26 सितम्बर से 9 अक्तूबर तक श्री महामाया बालासुंदरी अश्विन नवरात्रि मेला आयोजित किया जाएगा। मेला अवधि के दौरान प्रातः 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक प्रतिबंध लगाया गया है। इस संबंध में जिला दंडाधिकारी राम कुमार गौतम द्वारा जारी आदेशों के अनुसार मेला अवधि के दौरान यातायात को सुचारू बनाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। आदेशानुसार मूल ढांचे के अतिरिक्त बड़े-बड़े बोरे की सहायता से तूड़ी आदि लदे ट्रकों एवं ट्रेक्टरों आदि वाहनों को कालाआम से त्रिलोकपुर रोड़ पर मेला अविध के दौरान प्रातः 8 बजे से सांय 8 बजे तक चलाए जाने पर पूर्ण प्रतिबन्ध रहेगा।
बालासुंदरी मेला त्रिलोकपुर में तूड़ी भूसे वाले वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबन्ध
Leave a comment
Leave a comment
