नूरपुर:संजीव महाजन(TSN)-भारत देश में हर वर्ष बहुत सारे मेले,यात्राएं,भंडारे इत्यादि आयोजित किए जाते हैं। इन्हीं यात्राओं में भगवान बर्फानी श्री अमरनाथ की यात्रा का अपना ही महत्व है।इस पवित्र यात्रा के दौरान देश भर से श्रद्धालु भोले बाबा श्री अमरनाथ के दर्शनार्थ पहुंचते हैं.जिनकी सुविधा के लिए विभिन्न संस्थाओं द्वारा लंगर संचालित किए जाते हैं।
इस यात्रा के मद्देनजर बर्फानी बाबा सेवा दल ट्रस्ट (रजि) फगवाड़ा की नूरपुर-ज्वाली शाखा बर्फीनी बाबा सेवा दल हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 16वां विशाल भंडारा लगाने जा रही है.यह भंडारा 29 जून से शुरू होगा और यह भंडारा पहलगाम में लगवाया जा रहा है.इसमें श्रद्धालु रात दिन लंगर का प्रसाद ग्रहण कर सकते हैं.यह भंडारा रक्षाबंधन तक चलेगा । ट्रस्ट चेयरमैन सचिन अरोड़ा ने कहा कि यह बर्फीनी बाबा सेवा दल ट्रस्ट फगवाड़ा अपना 16वा विशाल भंडारा लगाने पंजाब से चल कर पहलगाम जा रहा है.इसमें नूरपुर ज्वाली शाखा का भी बहुत सहयोग रहता है.
